Breaking News

जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने जर्मनी में लहराया परचम, वाल्ट स्पर्धा में जीता कांस्य पदक


भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने जर्मनी के कोटबस में चल रहे कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप के तीसरे दिन वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। त्रिपुरा की 25 वर्षीय इस जिम्नास्ट ने 14.316 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक हासिल किया। दीपा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 16 जिम्नास्टों में छठे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी। ब्राजील की रेबेका एंड्रेड को स्वर्ण और अमेरिका की जेड कारे को रजत पदक मिला। दीपा ने तुर्की में जुलाई में हुए कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीता था।घुटने की चोट के कारण वह एशियाई खेलों में वाल्ट फाइनल नहीं खेल सकी थीं। बैलेंस बीम वर्ग में दीपा का स्कोर 11.066 रहा और वह 23वें स्थान पर रहीं। पुरूषों के वर्ग में राकेश पात्रा पैरलल बार क्वालीफिकेशन में 13,033 (5.3 + 7.733) स्कोर के साथ 29 जिम्नास्टों के बीच 16वें स्थान पर रहे। पुरूष वाल्ट के क्वालीफिकेशन दौर में आशीष कुमार भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 12.866 अंक लेकर 27 जिम्नास्टों के बीच 23वें स्थान पर रहे। अरूणा रेड्डी पहले दिन घुटने में लगी चोट के कारण फ्लोर स्पर्धा में भाग नहीं ले पाईं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PPg3U2

कोई टिप्पणी नहीं