Breaking News

दुनिया का पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आज लॉन्च कर दिया है। काफी लंबे समय से खबर आ रही थी कि Samsung इस फोन को पेश करने वाला है, लेकिन अब खबर मिल रही है कि Samsung नहीं बल्कि चीन की एक कंपनी ने पहला फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें- दिवाली धमाका: फ्लाइट टिकट पर जबरदस्त कैशबैक, विदेश जाने पर मिलेगा 15,000 का डिस्काउंट

इस कंपनी का नाम Rouyu टेक्नोलॉजी ने दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन FlexPai लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 9,000 चीनी युआन (करीब 95,300 रुपये) है। इसकी बिक्री चीन में 1 नवंबर से शुरू होगी। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन 5जी सिम को सपोर्ट करेगा। पावर के लिए 3,800mAh की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- स्लाइडर डिजाइन में Lenovo Z5 Pro लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

FlexPai की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 7.8 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है। इसका डिस्प्ले फोल्ड होने के बाद 4 इंच तक हो जाएगा। इस फोन में एंड्रॉयड ओएस पर काम करेगा। । फ्लेक्सपाई 6GB रैम को 128GB स्टोरेज और 8GB रैम को 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन के बैक में दो कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है।

यह भी पढ़ें- Amazon सेल शुरू, Oneplus 6T व लैपटॉप पर मिल रहा 25,000 का डिस्काउंट

बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी कि Samsung पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाला है, जिसके बाद खबर मिली की एलजी और हॉनर भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। ऐसे में इस फोन का लॉन्च होना अन्य मोबाइल निर्माता कंपनियों को परेशान कर सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AH0c0Q

कोई टिप्पणी नहीं