अंतरराष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा गुवाहाटी का लड़का

गुवाहाटी के सुदर्शन पब्लिक स्कूल का एक छात्र स्पेन के सैंटियागो डी कंपोस्टेला में होने वाली एफआईडीई वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैम्पियनशिप, 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।कक्षा III के छात्र मिरिनॉय राजखोवा 3 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-8 श्रेणी में भाग लेने के लिए तैयार हैं।बता दें कि पिछले साल आयोजित अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप में राजखोवा को तीसरी पोजीशन मिली थी और उन्होंने थाईलैंड में इस साल की शुरुआत में एफआईडीई एशियाई कैडेट शतरंज चैम्पियनशिप, 2018 (अंडर-8) में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।बता दें कि राजखोवा पिछले तीन साल से असम शतरंज क्लब में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AFq4Ks
कोई टिप्पणी नहीं