घर हो या जंगल, हर जगह फ्री में फर्स्ट एड पहुचाएंगी ये रेस्पॉंडर बाइक, जानें पूरी खबर
नई दिल्ली: अक्सर ट्रैफिक में फंसने की वजह से एंबुलेंस मरीजों तक नहीं पहुंच पाती जिसका खामियाजा कई बार मरीजों को चुकाना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मोहाली ने 24x7 ‘इमरजेंसी मेडिकल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज’ की शुरुआत की है। इसके तहत मरीजों को एंबुलेंस बाइक की सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि ये फैसिलिटी आप 24.7 किसी भी जगह पर एवेल कर सकते हैं।
23 किलोमीटर माइलेज वाली मारुति की ये कार होंडा सिटी को देती है मात, कीमत 5 लाख से भी कम
मिलेंगी ये सुविधाएं-
- डी-फेब्रीलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ग्लूकोमीटर, ग्लूकोज ड्रिप, बीपी इंस्टूमेंट, कुछ जरूरी इंजेक्शन व दवाइयां।
- पैरा मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई है। मरीज को क्या इलाज दिया जाना चाहिए, वह देखकर संबंधित डॉक्टर से बात लेकर तुरंत इलाज देगा।
- सड़क हादसों के शिकार मरीजों के लिए फायदेमंद।
‘रेस्पोंडर बाइक्स’ नाम की यह सर्विस फिलहाल मोहाली और चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई है। पंचकूला में हरियाणा सरकार ने अभी इसकी इजाजत नहीं दी है। दिल्ली में ये सुविधा चल रही है और कुछ दिनों में इनमें इजाफा होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फैसिलिटी को आप जरूरत पड़ने पर कैसे हासिल कर सकते हैं।
- इमरजेंसी नंबर 77107-77107 पर फोन करना होगा। ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ बाइक से निकलेगा। पीछे-पीछे एक एंबुलेंस भी चलेगी।
- अगर रास्ते में एंबुलेंस जाम में फंसी तो बाइक पर निकला पैरामेडिकल स्टाफ पेशेंट को इलाज देना शुरू कर देगा। तब तक एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच जाएगी।
- मरीज से रेस्पोंडर बाइक और उस पर सवार पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा किए इलाज का
कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। - फर्स्ट एड के बाद जरूरत पड़ने पर मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाएगा। उससे एंबुलेंस का खर्च लिया जाएगा। अगर पेशेंट कहेगा कि उसे मैक्स हॉस्पिटल में इलाज कराना है, तभी उसे वहां रखा जाएगा। अगर वह कहेगा कि सरकारी हॉस्पिटल में जाना है तो उसे वहां भेज दिया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JBsPPX
कोई टिप्पणी नहीं