Breaking News

हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर कोहराम मचाने वाली इस हीरोइन के पास मौजूद है ये शानदार कार

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता ( Esha Gupta ) आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 28 नवंबर, 1985 को दिल्ली में जन्मी ईशा गुप्ता ने 2007 में फैमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत कर करियर की शुरुआत की और उसके बाद 2012 में जन्नत 2 फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर खासा नाम कमाया। राज 3डी, चक्रव्यू, गोरी तेरे प्यार में, हमशक्ल, बेबी, मैं रहूं या न रहूं, रुस्तम, बादशाहो, कमांडो 2, पल्टन जैसी फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको ईशा के जन्मदिन के मौके पर उनकी कारों कारों के बारे में बता रहे हैं।

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज ( BMW 5 series )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 3 लीटर का 24वी पावरफुल 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 265 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात की जाए तो ये लग्जरी कार प्रति लीटर में 18.59 किमी का माइलेज दे सकती है। ये कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 66 लाख रुपये है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फॉग लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AtH3Oq

कोई टिप्पणी नहीं