एशिया की ये बेहतरीन जगहें, यहां आने के बाद भूल जाएंगे यूरोप का टूर

ट्रैवलिंग के लिए ज्यादातर लोग पेरिस, रोम, इटली, जर्मनी और लंदन जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लोगों को लगता ही कि एशिया में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें नहीं लेकिन आपका ऐसा सोचना गलत है। आज हम आपको एशिया के ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के बाद आप यूरोप को भी भूल जाएंगे।तिमोर-लेस्ते दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित यह शहर डाइविंग, पहाड़ और प्राचीन परंपराओं के लिए मशहूर है। एडवेंचर लवर्स के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।मंगोलियामंगोलिया के संस्कृति, एडवेंचर स्पोर्ट्स और लैंडस्केप टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। इसके अलावा यहां का तोव में हॉर्स राइडिंग, गोबी मरुस्थल में गुरवन सैखान और खुशतैन नैशनल पार्क काफी फेमस है।पाकिस्तान, पासु-हुंजा पाकिस्तान की हुंजा वेली को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की नदियां, झील, जलप्रपात और ग्लेशियर देखकर आपका वापिस आने का मन नहीं होगा।साउथ कोरिया, ग्योंगजु पारंपरिक मंदिर, पगौडा, आर्किटेक्चर, चट्टानें, महल, बुलगुक-सा और सियोकगुरम साइट्स के लिए फेमस साउथ कोरिया भी ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट है।जापान, सादो आयरलैंड अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर इस शहर में आप कोकुबन जी बुद्धिस्ट मंदिर, सादो किंजन हिस्टोरिक साइट देख सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QfS1RJ
कोई टिप्पणी नहीं