क्रिसमस नाइट पार्टी के लिए बेस्ट है भारत ये जगहें, आज ही प्लान करें अपनी ट्रिप

2018 जाने वाला है आैर क्रिसमस आने वाला है। साल के आखिरी महीने दिंसबर में लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में जुट जाते है। ऐसे में अगर आप घूमने-फिरने का प्लान बना रहें है तो आप भारत की इन जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा ले सकते है। भारत की इन जगहों पर आप नाइट पार्टी, लाइव म्यूजिक, स्पेशल पेस्ट्री-केक, मफिन आदि के साथ अपनी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी को मजेदार बना सकते है। शिलॉन्गकम खर्च में क्रिसमस पार्टी का मजा लेने के लिए आप शिलॉन्ग की खूबसूरत वादियों में जा सकते है। रोशनी से सजा शहर और यहां के लोकगीत आपके क्रिसमस पार्टी को यादगार बना देंगे।केरलकेरल में मौजूद सबसे ऐतिहासिक चर्च में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दौरान यहां की सड़के रोशनी और हरियाली से भरी हुई दिखाई देती है।पुडुचेरीयहां के खूबसूरत बीचों में आप अपनी क्रिसमस पार्टी का भरपूर मजा ले सकते है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यह जगहें सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है।गोवाअपनी खूबसूरत चर्चों के लिए विश्वभर में मशहूर गोवा में आपके क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा। इसके साथ ही यहां होने वाली लेट नाइट पार्टी और लाइव म्यूजिक आपके ट्रिप का मजा बढ़ा देंगे।मुंबईमुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर को काफी जोर-शोर से मनाया जाता है। यहां के मॉल, बाजार, सड़कों पर क्रिसमस ट्री, लाइट्स और अन्य सजावट के साथ सजाया जाता है। यहां आप नाइट क्रिसमस पार्टी का जमकर मजा ले सकते है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pq8Ny0
कोई टिप्पणी नहीं