Breaking News

Benelli ने लॉन्च की ये 3 शानदार Bikes, पहली बार साथ मिलेगा 5 साल का अनलिमिटेड किमी वारंटी प्लान

बेनेली ने भारत में अपनी तीन नई बाइक्स को लॉन्च किया है। भारत में बेनेली ने अपने नए पार्टनर महावीर ग्रुप के साथ मिलकर 3 बेहतरीन बाइक टीएनटी300 ( TNT 300 ), 302आर, ( 302R ) और टीएनटी 600आई ( TNT 600i ) को दोबारा लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कैसी हैं ये बाइक्स और कैसे हैं इनके फीचर्स...

बाइक्स की दोबारा लॉन्चिंग के दौरान एमडी ने बताया कि कंपनी अब भारत में ग्राहकों को बढ़ाना चाहती है। अब बेनेली अपनी बाइक्स के साथ 5 साल की अनलिमिटेड किमी वारंटी का प्लान भी इंट्रोड्यूस किया है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो बेनेली टीएनटी 300 में 300 सीसी का लिक्विड कूल्ड वर्टिकल ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 38.26 बीएचपी की पावर और 26.5 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इंजन और पावर की बात की जाए तो बेनेली टीएनटी 600 आईi में 600 सीसी का लिक्विड कूल्ड इनलाइन 4 वॉल्व इंजन दिया गया है जो कि 85.07 बीएचपी की पावर और 52 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा देने के लिए बेनेली ने बाइक्स के सर्विस पीरिएड को बढ़ा दिया है। अब ग्राहक 4 हजार किमी या 4 माह और 6 हजार किमी या 6 माह के बाद सर्विस कराएंगे तो उससे मेंटेनेंस कॉस्ट को 34 प्रतिशत तक कम कर पाएंगे। अब भारत में इन 3 बाइक्स को लॉन्च करने के साथ भारत में कुल 7 बाइक्स को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले भारत में पांच बाइक्स पहले से ही बिक रही हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो 2018 टीएनटी 300 की एक्स शोरूम कीमत 3.5 लाख रुपये, 2018 302 आर की एक्स शोरूम कीमत 3.7 लाख रुपये और टीएनटी 600आई की एक्स शोरूम कीमत 6.2 लाख रुपये है। अगर आप इन बाइक्स को खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर बुक कर सकते हैं। पिछले साल बेनेली ने अपने पहले पार्टनर डीएसके ग्रुप के साथ पार्टनरशिप हटने के बाद इन 3 बाइक्स को भारत में बंद कर दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U1KTaD

कोई टिप्पणी नहीं