रणजी ट्रॉफी: सिक्किम और बिहार का मुकाबला आज, 42 साल बाद अपनी धरती पर जीत की आस

सिक्किम और बिहार के बीच रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 42 साल के बाद बिहार को अपनी धरती पर जीत की आस है। मोइनुल स्टेडियम में ही 1976 में ओडिशा के खिलाफ हुए मुकाबले में बिहार को जीत मिली थी। इसके बाद बिहार को अपने मैदान पर कोई जीत नहीं मिल सकी। ऑल राउंडर बाबुल कुमार की अगुवाई में बिहार की टीम चार दशक बाद फिर जीत हासिल करना चाहेगी। मंगलवार को पिच क्यूरेटरों ने पिच और आउटफील्ड को पूरी तरह तैयार कर लिया। बीसीए के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने बताया की बीसीसीआई से मैच रेफरी सुनील चतुर्वेदी और अम्पायर कमलेश शर्मा व खालिद हुसैन सैयद पटना आ चुके हैं। इन तकनीकी अधिकारियों ने मोइनुल हक स्टेडियम के मैदान का निरीक्षण भी किया और सभी तैयारियों से संतुष्ट दिखे। सोमवार काे पटना पहुंची सिक्किम की टीम मैच से पहले मंगलवार को दोनों टीमों ने अभ्यास में पसीना बहाया। सिक्किम की टीम सोमवार को ही पटना पहुंची है। ऐसे में उसे अभ्यास के लिए मंगलवार को दूसरे सत्र का समय मिला था। दूसरी ओर बिहार टीम ने सुबह के सत्र के अभ्यास में विशेषकर फील्डिंग को दुरुस्त करने की कोशिश की। चोट के कारण खेल से बाहर हुए आेझादोनों टीमों में सबसे अनुभवी क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा की कमी पटना के दर्शकों को खलेगी। चोट के कारण यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैदान पर नहीं उतरेंगे। भारत के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेल चुके ओझा बिहार के कप्तान बनाए गए थे लेकिन उनकी अनुपस्थिति में बाबुल कुमार टीम की कमान संभालेंगे। सिक्किम को लेकर बिहार की रणनीति मैच में बिहार के बल्लेबाज बाबुल कुमार, रजनीश, इंद्रजीत, विकाश रंजन और रहमतुल्लाह पर नजरें होंगी। इन खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि रणजी में इनके चमकने की उम्मीद अभी जारी है। गेंदबाजी में समर कादरी, आशुतोष अमन से उम्मीदें हैं। सिक्किम की ओर से दो बार दोहरा शतक लगा चुके मिलिंद को आउट करने के लिए बिहार ने रणनीतियां बनायी हैं। बिहार के बल्लेबाज सिक्किम के गेंदबाज ईश्वर चौधरी से भी सचेत रहेंगे। बिहार की टीमबाबुल कुमार (कप्तान), आशुतोष अमन (उपकप्तान), अंशुमान गौतम, विशाल दास, विवेक कुमार, कुमार रजनीश, इद्रजीत कुमार, विकाश रंजन, उत्कर्ष भास्कर, विवेक मोहन, विवेक कुमार, अभिजीत साकेत , रहमतुल्लाह, समर कादरी और केशव कुमार।मैनेजर- प्रदीप कुमार सिंह ,कोच ; सुब्रतो बनर्जी , सहायक कोच : प्रमोद कुमार , फिजियो : डा. अभिषेक, ट्रेनर - गोपाल कुमारसिक्किम की टीमनीलेश लीमिच्ने (कप्तान), फैज़ान खान, आशीष थापा, मिलिंद कुमार, बिनय कुमार सुब्बा, ले योंग लेपचा, पालजोर तमांग, ईश्वर चौधरी, प्रीतम निराला, पदम् बहादुर लिम्बू, बी शर्मा, आमोष राय, क्षितिज तमांग, विवेक दयाल और जहां उड्डन। मैनेजर- टी लेपचा, कोच- संजीव शर्मा, फिजियो- केके वांगडू, ट्रेनर-अब्दुल सत्तार
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SfxSIU
कोई टिप्पणी नहीं