Breaking News

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में तेजी, 32780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा


धनतेरस से ठीक पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आ गई है. धनतेरस और दिवाली से पहले ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी डिमांड के चलते गुरुवार को दिल्ली में सोना 130 रुपए बढ़कर 32780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग गिरने से चांदी की कीमतों में 90 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 39,200 रुपये से गिरकर 39,110 रुपये पर आ गई है. कारोबारियों ने बताया कि घरेलू स्तर पर सोने की डिमांड बढ़ने से कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत हुआ है। चांदी की नई कीमतेंचांदी 90 रुपए गिरकर 39,110 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है. साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी के दाम 222 रुपए गिरकर 38,128 रुपए प्रति किलोग्राम बोले गए, हालांकि चांदी के सिक्के पूर्वस्तर पर ही टिके रहे. सिक्का लिवाल 75 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। ये हैं नए भावराजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 130-130 रुपए बढ़कर 32780 रुपए और 32630 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है,वहीं, 8 ग्राम वाली गिनी की कीमत बिना बदलाव के 24,900 रुपये पर स्थिर है. बता दें कि 29 नवंबर 2012 को सोने के दाम 32940 रुपये प्रति दस ग्राम थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EZHMfQ

कोई टिप्पणी नहीं