सभी 10 विकेट झटक इस 19 साल के गेंदबाज ने दोहराया अनिल कुंबले का कारनामा

पुडुचेरी के बाएं हाथ के युवा स्पिनर सिदाक सिंह ने सीके नायुडू ट्रॉफी अंडर-23 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की पारी के सभी 10 विकेट झटक लिए। 19 साल के इस क्रिकेटर ने 17.5 ओवर में 31 रन देकर विपक्षी टीम के कुल 10 विकेट चटका लिए। इस दौरान उन्होंने सात मेडन ओवर भी फेंके। पुडुचेरी में खेले जा रहे इस मैच में उनकी घातक गेंदबाजी के कारण मणिपुर की टीम मात्र 71 रन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश में जन्मे इस क्रिकेट ने इससे पहले सात टी20 मैचों में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 15 वर्ष की आयु में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था और इस मामले में वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (14 वर्ष) के बाद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ पारी के सभी 10 विकेट लेकर जिम लेकर की बराबरी की थी। पु्डुचेरी की टीम भी हालांकि पहली पारी में 105 रन ही बना सकी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EZ7xN9
कोई टिप्पणी नहीं