Breaking News

ऐसे बनाएं Youtube चैनल और धड़ल्ले से करें लाखों की कमाई

नई दिल्ली: कई बार लोगों को ऑनलाइन कमाई करनी होती है लेकिन वो लोग ये नहीं जानते हैं कि आखिर ऑनलाइन जाकर कैसे लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं तो YouTube बनाना आपके लिए बेस्ट रहेगा और इसपर आप अपने वीडियो डालकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब पर चैनल बनाना बहुत ही आसान काम है और इसमें आपको अपने पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं। तो आज इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आसानी से यूट्यूब पर चैनल बना सकते हैं।

सिर्फ स्टेटस ही नहीं बल्कि WhatsApp पर आपकी डीपी कौन देखता है ये भी जान सकते हैं आप

आपको अपने चैनल पर लगातार कंटेंट डालते रहना होगा। यूट्यूब से रेवन्यू कमाने के लिए कुछ गाइडलाइन है जिनका पूरा होने के बाद ही आपको पैसा मिलना शुरू होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप यूट्यूब पर कैसे अपना चैनल बना सकते हैं।

  1. Youtube Channel के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर अकाउंट बनाना होगा।
  2. अकाउंट बनाने के बाद YouTube पर अपने अकाउंट से लॉगिन करें।
  3. दाईं ओर पर प्रोफाइल के आइकॉन पर टैप करें और सैटिंग विकल्प पर क्लिक करें।
  4. 'Create a new channel' के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. “Use a business or other name” के विकल्प को चुनें।
  6. अपने ब्रैंड का नाम डालें और क्रिएट के विकल्प पर क्लिक करें।
  7. इसके बाद आपको चैनल के डालने के बारे में जानकारी लिखने का विकल्प दिखेगा इसमें चैनल के बारे में लिखें।
  8. अगले विकल्प में आपके सामने एक बड़ा बैनर होगा, याद रखें की बैनर आपके चैनल का पहला चेहरा होता है इसलिए अच्छे से बनाएं।
  9. अब चैनल की मार्केट यानि व्यूअर्स को तय करें कि आप किस तरह कांटेंट चैनल पर डालेंगे।
  10. इसके बाद आप अपने विडियो डालना शुरू कर सकते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NmpXGN

कोई टिप्पणी नहीं