सिंगापुर WUFA 2018 में चमकी असम की क्वीन आैर सरफुल

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) यूनिवर्स 2018 में असम के बॉडी बिल्डर सरफुल आलम सैकिया आैर क्वीन बुरागोहेन ने राज्य को एक नया गौरव प्रदान किया है। सिंगापुर में रविवार को ये एनुअल फिटनेस प्रतियोगिता आयोजित करवार्इ गर्इ। बता दें कि इस प्रतियोगिता में सरफुल ने दूसरा स्थान हासिल किया तो वहीं क्वीन ने टाॅप-10 फाइनलिस्ट में जगह बनार्इ। असम के नगांव की रहने वाले सरफुल आलम अपने प्रशंसकों आैर शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। तो वहीं क्वीन ने फेसबुक पर पोस्ट करके अपनी खुशी का इजहार किया ।क्वीन नेशनल एमेच्योंर बॉडीबिल्डर एसोसिएशन/वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन, मिस इंडिया फिटनेस स्पोर्ट्स इंडियन एथलीट्स और एशियाई क्लासिक कप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। प्योर एंड परफेक्ट न्यूट्रीशन की ब्रांड एम्बंसडर भी है। बता दें कि डब्ल्यूएफएफ की स्थापना 1968 में हुर्इ थी लेकिन 1998 में इसे आधिकारिक ताैर पर वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के तहत इसे रजिस्टर किया गया। डब्ल्यूएफएफ की स्थापना का मकसद पुरूषों आैर महिलाआें के लिए बॉडीबिल्डिंग आैर खेल को बढ़ावा देना है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pc61vc
कोई टिप्पणी नहीं