Breaking News

दुनिया का सबसे ऊंचा और खूबसूरत झरना है नायग्रा Waterfall


अमेरिका और कनाडा के बॉर्डर पर नायग्रा वॉटरफॉल बहता है, जिसे दुनिया के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट इसखूबसूरत झरने को देखने के लिए वहां पहुंचते हैं। घूमने-फिरने और स्कून की सांस लेने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पहुंच कर लोग नेचुरल ब्यूटी का आनंद लेते हैं। वहीं एडवेंचर के शौकीन वहां बोटिंग करने भी पहुंचते हैं।इस वाटरफॉल पर 3 झरनों का मिलन होता हैं, इसलिए इसे नायग्रा वाटरफॉल का सामूहिक नाम दिया गया। संयुक्त राज्य अमरीका के न्यूयॉर्क और कनाडा के ओंटारियो राज्य के बीच बहते इस झरने की ऊंचाई 167 फीट है। इस झरने का प्रवाह नायग्रा नदी में होता है। एरी और ओंटारियो झील दोनों ही नायग्रा नदी पर मिलती हैं। 167 फीट की ऊंचाई से बहते इस झरने का प्रवाह दुनिया में सबसे तेज है। हार्सशू फॉल ऊंचाई और तेज प्रवाह को देखें तो यह नॉर्थ अमेरिका का सबसे शक्तिशाली वाटरफॉल है। यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम बेफ्लो और न्यूयार्क में 27 किलोमीटर तक फैला है और वहीं दक्षिण, दक्षिण-पूर्व टोरंटो औक यह दोनों शहरों में 121 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कनाडा की ओर से बहते होर्सशू यानि घोड़े की नाल के आकार का झरना सबसे बड़ा है। वहीं, अमेरिका की ओर से प्रवेश करता अमेरिकन फॉल गोट आइलैंड पर जाकर अलग हो जाता है। सबसे छोटा झरना ब्राइडल वेल भी अमेरिकन साइड की ओर से ही बहता है लेकिन यह भी लूना आइलैंड में दूसरे झरनों से अलग हो जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R6w58v

कोई टिप्पणी नहीं