ओम बन्नाःRajasthan के इस मंदिर में होती है बुलेट की पूजा, यहां आत्मा बचाती है मौत से, देखें ये वीडियो

डेलीन्यूज की ट्रेवल सीरीज में आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जहां बुलेट की पूजा की जाती है। दरअसल यह स्थान जोधपुर पाली हाईवे पर पाली से लगभग 20 किलोमीटर दूर बुलेट बाबा के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। बता दें कि 1988 में इसी स्थान पर ठाकुर जोग सिंह के बड़े बेटे ओम सिंह राठौड़ की इसी बाइक से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कहा जाता है कि इस हादसे के बाद पुलिस वाले इस मोटर साइकिल को थाने ले आए, लेकिन दूसरे दिन सुबह ही थाने से यह मोटर साइकिल गायब हो गई। तलाश करने पर मोटर साइकिल उसी दुर्घटना स्थल पर ही पाई गई। किवदंती है कि पुलिसकर्मी कई बार मोटर साइकिल को थाने लाया गया और यहां तक कि उसका पेट्रोल टैंक भी खाली किया, लेकिन हर बार यह मोटर साइकिल थाने से गायब हो दुर्घटना स्थल पर अपने आप पहुंच जाती। आखिरकार मोटरसाइकिल की इस स्थान पर रखकर मंदिर बना दिया गया। कहा जाता है कि इसके बाद रात्रि में वाहन चालकों को ओम बन्ना अक्सर वाहनों को दुर्घटना से बचाने के उपाय करते व चालकों को रात्रि में दुर्घटना से सावधान करते दिखाई देने लगे। बताया जाता है कि ओम बन्ना की आत्मा उस दुर्घटना संभावित जगह तक पहुंचने वाले वाहन को जबरदस्ती रोक देती या धीरे कर देता ताकि उनकी तरह कोई और वाहन चालक असामयिक मौत का शिकार न बने। धन्यवाद
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EJb4PV
कोई टिप्पणी नहीं