Northeast Top-10: बीते एक सप्ताह में क्या रहा पूर्वोत्तर का हाल, जानिए यहां

अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। चीन के जरिए भारत को तिब्बत में एक कृत्रिम झील बनने से संभावित रूप से बाढ़ आने के बारे में सूचित किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के साथ ही असम में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता गौतम बोरांग ने कहा कि पानी अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाटी में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचा। उन्होंने कहा कि 11 बजे पानी का प्रवाह नियंत्रण में था और खतरे के निशान से नीचे था। वहीं पूर्वी सियांग जिले के उपायुक्त सियांग नदी में पानी के प्रवाह पर लगातार नजर रख रहे हैं। साथ ही असम-अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम पहुंच चुकी है।तालाब में गिरी बस, छह लोगों की मौतअसम के नलबाड़ी जिले में मुकलमुवा इलाके के पास शनिवार को एक बस के तालाब में गिरने से उसमें सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुकलमुवा के अडाबारी में बस दुर्घाटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए गहरी संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यहां प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया है कि गुवाहाटी से बारपेटा की ओर जा रही राज्य परिवहन की बस सडक़ से फिसलकर गहरी खाई में गिर गयी। स्थानीय लोगों ने छह शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है जबकि 20 से अधिक घायलों को निकाला गया है। सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने के कारण पुलिस उपायुक्त को निलंबितभारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की कामाख्या मंदिर की हाल की यात्रा के दौरान उनकी उचित सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने के लिए असम सरकार ने गुवाहाटी पश्चिम के पुलिस उपायुक्त को निलंबित कर दिया। गृह विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम पर जारी आदेश के मुताबिक, अखिल भारतीय सेवा नियम 1969 के नियम के तहत भंवर लाल मीणा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश पर गृह विभाग के सचिव दीपक मजूमदार के हस्ताक्षर हैं। सीजेआई गोगोई और उनकी पत्नी 17 अक्टूबर को गुवाहाटी आए थे और उनके कार्यक्रम के बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित महकमों को सूचित किया था। आदेश में कहा गया है कि कामाख्या मंदिर में सीजेआई के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई जिस वजह से उन्हें असुविधा हुई।भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्टभारतीय जनता पार्टी भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के क्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूचियां जारी कीं। भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 77 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है। नड्डा ने तेलंगाना विधानसभा के लिए 38 उम्मीदवारों तथा मिजोरम के लिए 13 उम्मीदवारों की सूचियां जारी कीं। मिजोरम में सभी उम्मीदवार ईसाई समुदाय के हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला, जवान शहीदसीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड से हुए हमले में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह हमला मणिपुर की राजधानी इंफाल के नागमपाल इलाके में शनिवार को हुआ। पुलिस ने बताया कि शानिवार शाम करीब 6.30 बजे हुए इस हमले में सीआरपीएफ के जवान उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल राम रंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह राज्य में कुछ ही घंटों के दौरान हुआ दूसरा धमाका है। क्योंकि शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के कार्यक्रम से कुछ देर पहले भी कांगपोकपी में भी एक धमाका हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ के जवान एक छोटी गाड़ी से कांगपोकपी से अपने लंफाल स्थित कैंप जा रहे थे।रेलवे स्टेशन से पकड़े गये 31 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकअसम के एक रेलवे स्टेशन से पकड़े गये 31 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 4 को पुलिस हिरासत वहीं अन्य 27 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। न्यायिक हिरासत में भेजे गए 27 लोगों में 6 बच्चे भी हैं, जिन्हें शिशु गृह भेजा गया है। इन लोगों ने स्वीकार किया कि वे लोग सीमा पार कर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किये थे । सीमा पार कराने के लिए दलालों ने इनसे 8 हजार रूपए प्रति व्यक्ति लिया था। सभी लोग त्रिपुरा स्थित भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा से दलालों की सहायता से भारत में प्रवेश किये थे। उसके बाद वे लोग गुवाहाटी के रास्ते बेंगलुरू रोजगार के लिए चले गए थे। मालुम हो कि ये सभी संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक बेंगलुरू में मजदूरी और घरों में नौकर के रूप में काम करते थे। बाल-बाल बचे भाजपा मंत्री रिजिजू केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू बुधवार को उस वक्त बाल-बाल बच गए जब वे हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। बता दें कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पश्चिम कामेंग में भालुकापोंग और तिप्पी के बीच कराई गई। ट्वीट करते हुए, रिजजू ने मदद करने वालों दोस्तों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया, जिनकी वजह से अपने परिवार के साथ समय पर स्थानीय त्यौहार तक पहुंच सका। उन्होंने लिखा, मैं उन पुराने मित्रों और शुभचिंतकों का धन्यबाद करता हूं वे तुरंत मदद के लिए वाहन के साथ वहां पहुंचे, जिसकी वजह से मैं समय पर स्थानीय त्यौहार तक पहुंच सका। मिजोरम में शाह ने किया चुनाव प्रचार का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिजोरम में चुनाव प्रचार का आगाज कर चुके हैं। आइजोल के एक स्टेडियम में रैली के दौरान शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री लाल थनहवला पर भ्रष्ट सरकार और वंशवादी शासन चलाने का आरोप लगाया। शाह ने दावा किया कि थनहवला अपने छोटे बेटे को अगला मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे लाल थंजारा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मिजोरम में विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट सहित किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बता दें कि मिजोरम में 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को अन्य चार राज्यों के चुनाव परिणामों के साथ की जाएगी।भारत में सबसे बड़े रिवर पुुल का निर्माण भारत के सबसे बड़े रिवर ब्रिज का निर्माण असम में किया जाएगा और करीब 20 किलोमीटर लंबे इस पुल के निर्माण से 203 किलोमीटर का सफर कम होने वाला है। असम के ढुबरी को मेघालय के फुलबाड़ी से जोडऩे वाले इस पुल को ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया जाएगा। करीब 19.3 किलोमीटर लंबे इस फोर.लेन ब्रिज का निर्माण 2026 से 2027 तक पूरा हो जाएगा। फिलहाल वाहन करीब 200 किलोमीटर लंबा सफर तय करके नारायणन ब्रिज से होकर जाते हैं जो इससे 60 किलोमीटर दूर है। नया ब्रिज मिसिंग लिंक एनएच127बी के साथ असम को मेघालय से जोड़ेगा। यहां अभी ढुबरी और फुलबाड़ी के बीच छोटी बोट्स चलती हैं और नदी को पार करने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है। मेघालय पहुंची मीटू की आंचमीटू अभियान की आग अब पूर्वोत्तर राज्य मेघालय भी पहुंच गई है। यहां पर कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर आरोप लगे हैं। बता दें कि एक महिला ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि कई साल पहले उन दोनों ने उनका यौन उत्पीडऩ किया था। महिला तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में दो पादरियों क्रिस्टिशन ब्रदर्स के फ्रांसिस गेल और डॉन बास्को के मस्कट के नाम लिए हैं। महिला का आरोप है कि उनका पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीडऩ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांसिस गेल ने उनके साथ पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीडऩ किया और यह 12 साल तक की उम्र तक जारी रहा।इन आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए मुख्य पादरी से संपर्क नहीं हो सका।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JcbCMp
कोई टिप्पणी नहीं