मेघालय के चर्च पहुंची #MeToo की आंच, पादरियों पर लगा यौन शोषण का आरोप

#MeToo अभियान की अाग अब पूर्वोत्तर राज्य मेघालय भी पहुंच गर्इ है। यहां पर कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर आरोप लगे हैं आैर एक महिला ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि कर्इ साल पहले उन दोनों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। महिला (40) ने विगत में तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में दो पादरियों-क्रिस्टिशन ब्रदर्स के फ्रांसिस गेल और डॉन बास्को के मस्कट के नाम लिए हैं। महिला का आरोप है कि उनका पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीड़न किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांसिस गेल ने उनके साथ पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीड़न किया और यह 12 साल तक की उम्र तक जारी रहा। जब महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार के एक सदस्य को दी तो उसने न सिर्फ डांट दिया बल्कि थप्पड़ भी मारा। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए मुख्य पादरी से संपर्क नहीं हो सका।#MeToo की शुरुआत#MeToo अभियान की शुरुआत 2017 में हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने किया था। एलिना द्वारा प्रयोग किया गया मी-टू हैशटैग वायरल हो गया जिसका बाद दुनिया भर में हजारों महिलाओं ने इस टैग के जरिए अपने संग हुए यौन शोषण की घटनाओं को सार्जवनिक किया। सितंबर 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर साल 2008 में हॉर्न ओके प्लीज फिल्म की शूटिंग के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया। तनुश्री दत्ता के बाद सिनेमा, मीडिया, राजनीति, कार्पोरेट जगत समेत कई क्षेत्रों की महिलाओं ने मी टू हैशटैग के तहत अपने संग हुए यौन शोषण की घटनाओं को सार्वजनिक किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PEjvN3
कोई टिप्पणी नहीं