Breaking News

Malaysia में जलवे बिखेरेंगी जोरहाट की sonia, करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व


जोरहाट की सोनिया सारडा मलेशिया के कुआलालंपुर में अगामी 24 अगस्त को होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज टूरिज्यिम क्वीन इंटरनेशनल पैजेंट के ग्रांड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सराडा अकेली एेसी भारतीय महिला हैं जो रैंप पर सौंदर्य के जलवे बिखेरेंगी। 30 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए सारडा 23 अगस्त को यहां से रवाना होंगी। बता दें कि गुवाहाटी प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सारडा ने इस बारे में जानकारी दी। इस माैके पर पूर्वोत्तर के जानी-मानी फैशन डिजाइनर मेघा सैकिया के अलावा कृष्ण गोपाल सोढ़ानी, जान्हवी शर्मा आैर स्वीटी डे भी साथ थी। गौरतलब है कि दो बेटियों की मां सारडा 18 मर्इ को हुए मिसेज इंडिया दिल्ली एनसीआर- 2018 में खिताब हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा चेन्नर्इ में आयाेजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वह पहली उपविजेता घोषित की गर्इं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 72 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की है। सोनिया ने बताया कि वह मलेशिया के मंच से असम के पर्यटन से जुड़ी संभावनाआें ब्रळम्पुत्र, कामाख्या मंदिर, माजुली, उमानंद जैसे स्थानों के बारे में सारी दुनिया को बताना चाहती हैं। ताकि वे असम आएं तो चारो बिखरे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PRrs1D

कोई टिप्पणी नहीं