ITBP में कॉन्स्टेबल पद पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

आईटीबीपी ने पुरुष महिला कॉन्स्टेबल (एनिमल ट्रांसपोर्ट) के 85 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आज से यानी 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर, 2018 है। अन्य शैक्षिक योग्यताओं की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आयु-आवेदन के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 25 साल। यानी कैंडिडेट्स का जन्म 14.11.1993 से पहले न हो और 13.11.2000 के बाद नहीं। एससी, एसटी, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक और अन्य आरक्षित श्रेणियों के सरकारी आदेश के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क-जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करने होंगे और एसटी, एससी एवं महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा। कैसे करें आवेदन1. आईटीबीपी की ऑफिशल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाएं 2. वेबसाइट के होमपेज पर आईटीबीपी कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 के लिंक पर क्लिक करें 3. ऐप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा। उसमें जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें 4. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी 5. फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2COdM4C
कोई टिप्पणी नहीं