Breaking News

अब Instagram में आया QR कोड जैसा सिस्टम, आसनी से ढूंढ सकते हैं किसी की भी प्रोफ़ाइल

नई दिल्ली: हाल ही में Instagram ने एक नया टूल लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप आसानी से किसी को भी ढूंढ सकते हैं, नेमटैग किसी क्यूआरकॉड की तरह ही होता है और इसकी मदद से आप आसानी से दूसरों की प्रोफाइल को खोज सकते हैं। Nametag कोड आप ही बना सकते हैं और आपको बस इसे अपनी प्रोफ़ाइल पर लगाना होता है। यह Nametag कुछ भी हो सकता है। आप अपनी सेल्फी, इमोजी या किसी रंग को भी Nametag बना सकते हैं।

Nametag टूल को आप बड़ी ही आसानी से दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे वॉट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं और इसके बाद आपके दोस्त आपके इंस्टाग्राम अकाउंट को आसानी से सर्च कर सकते हैं। पहले ऐसा नहीं था और लोगों को आपकी प्रोफ़ाइल को सर्च करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और इसके बावजूद वो आपकी प्रोफ़ाइल नहीं ढूंढ पाते थे।

ऐसे बना सकते हैं Nametag

  1. Nametag बनाने के लिए आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलें और इसमें हेमबर्गर मेन्यू (जहां तीन लाइने दी गई हैं) पर क्लिक करें।
  2. अब इसमें आइकॉन पर टैप करें।
  3. Nametag बनाने के लिए आप सेल्फी ले सकते हैं या यहां दी गई इमोजी और रंगों में से चुन सकते हैं।
  4. अब आपको नीचे की तरफ “Scan a Nametag” बटन दिया गया है इस बटन का इस्तेमाल आप किसी दूसरे की प्रोफाइल खोजने के लिए कर सकते हैं।
  5. आपके Nametag के ऊपर दाईं ओर एक एरो दिखाई देगा इसके जरिए आप अपने Nametag को अलग-अलग तरीके से शेयर कर सकते हैं।


ऐसे स्कैन करें दूसरों के nametag

  1. इंस्टाग्राम ऐप को खोलें और ऊपर दाईं ओर कैमरे के आइकॉन पर टैप करें।
  2. इस बात को सुनिश्चित करें कि जिस भी nametag को आप सर्च करना चाहते हों वो आपके सामने हो।
  3. कैमरे को nametag के ऊपर लाएं कैमरे को तब तक प्रेस करके रखें जब तक nametag दिख न जाए।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yjUqjb

कोई टिप्पणी नहीं