Breaking News

INDvsWI: गुवाहाटी सीरीज में ऋषभ पंत कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू


टेस्ट सीरीज जीतने के बाद गुवाहाटी में रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वन डे सीरीज मे भी जीत के इरादे से टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। इस वन डे सीरीज के लिए बीसीसीअार्इ ने 12 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें युवा खिलाड़ी रिषभ पंत का नाम भी शामिल है। जिससे इस मैच में उनका अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू करना तय दिख रहा है। मेजबान टीम इस मैच को जीतकर पांच मैचों की सीरीज में बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। सीरीज में एमएस धोनी पर रहेगा दबाव बीसीसीआर्इ द्वारा जारी किए गए 12 खिलाड़ियों की लिस्ट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद का नाम भी शामिल है। संकेतों के अनुसार मेजबान टीम मोहम्मद शमी और खलील अहमद में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगा। टीम इंडिया की मुख्य चिंता मध्यक्रम की परेशानी को सुलझाने की रहेगी। एशिया कप में आराम करने के बाद विराट के आने से टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पा रहे है और उन पर इस सीरीज के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर अपनी उपयोगिता साबित करने का दबाव रहेगा। डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीद 21 वर्षीय रिषभ पंत ने टेस्ट सीरीज में आक्रामक बल्लेबाजी की थी और उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीद है। पंत को स्पेशिलस्ट बल्लेबाज के रूप में मौका मिलेगा। वैसे चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद कह चुके हैं कि विश्व कप तक धोनी विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद होंगे। अंबाती रायडू को अपनी जगह पक्की करने के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा। रवींद्र जडेजा ने एशिया कप में मिले मौके का पूरा लाभ उठाया और घरेलू परिस्थितियों में भी वे दमदार प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए जगह पक्की करना चाहेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद शमी और उमेश यादव संभालेंगे जबकि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल स्पिन गेंदबाजी में मोर्चा संभालेंगे। यदि मौका मिला तो खलील अहमद उसका पूरा फायदा उठाने को बेताब रहेंगे।वेस्टइंडीज की कमजोर कड़ीक्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों की अनुपस्थिति के कारण कमजोर हो चुकी वेस्टइंडीज टीम अपने विस्फोटक ओपनर इविन लुईस के नहीं खेलने से और कमजोर हो गई है। वे निजी कारणों से इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ को दो मैचों के लिए निलंबित किया गया है और वे इन मैचों के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूद नहीं रहेंगे। टीम को कप्तान जेसन होल्डर, अनुभवी बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स और केमार रोच से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। कैरेबियाई टीम ने 2014 से कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है और बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में उसे 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।लिस्ट में शामिल टीम इंडिया के सदस्यः शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत, महेंद्रसिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव/मोहम्मद शमी, खलील अहमद।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PEw233

कोई टिप्पणी नहीं