Breaking News

IND vs WI: कोहली ने ठोंका 36वां शतक, खेली शानदार 140 रनों की पारी


भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला वनडे मैच गुवाहाटी में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में हेटमायर की शतकीय पारी के दम पर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 323 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 42.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर ली। विराट ने अपने वनडे करियर का 36वां शतक लगाया। इसके साथ ही विराट में 212 वनडे में कुल 9919 रन पूरा कर लिया है। अब विराट अपने दस हजार रनों के लक्ष्य से मात्र 81 रन पीछे हैं। विराट इस मैच में 150 रन बनाने से चूक गए। वहीं रोहित शर्मा ने भी इस मैच में अपना 20वां शतक बनाया। रोहित को उनके नाबाद 152 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को 8 विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।शिखर धवन भारतीय पारी के दूसरे ओवर में चार रन बनाकर बोल्ड हो गए। ओशैन थॉमस ने शिखर धवन को आउट कर अपना पहला वनडे विकेट भी लिया। इसके बाद देवेंद्र बिशू ने विराट कोहली को शाइ होप को आउट करवाया, विराट ने शानदार 140 रन की पारी खेली। विराट ने दूसरे विकेट के लिए रोहित के साथ मिलकर 246 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 152 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अंबाती रायडू 22 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज की तरफ से थॉमस और बिशू को एक-एक सफलता मिली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AlFZ0c

कोई टिप्पणी नहीं