Breaking News

Ind vs Wi 2018: ODI सीरीज के लिए गुवाहाटी पहुंची टीम इंडिया, देखें तस्वीरें


भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होना है। पहला मैच गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को पहले वनडे के लिए गुवाहाटी पहुंची। शिखर धवन और ऋषभ पंत फ्लाइट में साथ बैठे नजर आए, तो रोहित शर्मा के साथ युजवेंद्र सिंह चहल बैठे हुए दिखे।शिखर धवन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ऑन बोर्ड विद ऋषभ पंत, तुमसे मिलकर अच्छा लगा भाई। ओडीआई के लिए कमर कसकर तैयार। वहीं रोहित शर्मा ने चहल के साथ वीडियो शेयर किया और सबको दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं।बता दें कि पहला वनडे गुवाहाटी में खेलने के बाद दोनों टीमें वाइजैग रवाना होंगी जहां 24 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। तीसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा 29 अक्टूबर को मुंबई और पांचवां 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yr2gZd

कोई टिप्पणी नहीं