भारत में मौजूद हैं कुछ ऐसे भी Hill Station, जिंदगी में एक बार जरूर करें सैर

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग एेसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां सुकून के दो पल बिता सके। एेसे में उनकी पहली पसंद हिल स्टेशन ही होते है। जहां पर झरने, झीलें, नदी या समुद्र का मजा ले सकें। हालांकि ज्यादातर लोग गर्मी की छुट्टी में ठंडक का मजा लेने के लिए ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कुछ एेसे लोग भी है जो सर्दियों में भी इन जगहों का मजा लेना चाहते हैं। तो आज हम आपको भारत में मौजूद कुछ ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आज जिंदगी को करीब से महसूस कर सकते हैं। मसूरीमसूरी में मौजूद केंपटी वॉटरफॉल एक बहुत ही खूबसूरत पानी का झरना है। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। मसूरी में मौजूद इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग का सहारा लेना पड़ता है। जो आपके सफर को और भी यादगार बना देता है।सोलनगर्मियों की छुट्टी में घूमने के लिए सोलन बिल्कुल परफेक्ट जगह है। सोलन में मौजूद बर्डी वाटरफॉल बहुत ही खूबसूरत वाटरफॉल है। आप यहां पर वाटरफॉल देखने के साथ-साथ नेचर के खूबसूरत नज़ारे भी देख सकते हैं। ऊंचे पहाड़ों से गिरते हुए झरने का पानी आपको दीवाना बना सकता हैं।शिमलागर्मियों में घूमने के लिए शिमला सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां जाकर चाडविक वाटरफॉल देखना ना भूलें। खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से घिरे इस झरने की खूबसूरती देखकर आपकी पलकें झपकना भूल जायेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IB4p8A
कोई टिप्पणी नहीं