Football Championships: फाइनल में ओडिशा को हराकर चैंपियन बनी मणिपुर

मणिपुर ने मेजबान ओड़िशा को यहां खिताबी मुकाबले में 2-1 से हराकर 24वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली। पूर्वाेत्तर की टीम ने 19वीं बार राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। बता दें कि मणिपुर टीम को पिछले साल फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। बाराबती स्टेडियम में हुए फाइनल में मणिपुर की ओर से 45वें मिनट में कप्तान बाला देवी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 से मणिपुर में पक्ष में रहा। दूसरे हाफ में मणिपुर ने बढ़त को दोगुना किया और 50वें मिनट में इरोम प्रमेश्वरी देवी ने गोल कर दिया।
मेजबान ओड़िशा की ओर से एकमात्र गोल मैच खत्म होने से 9 मिनट पूर्व मिडफील्डर आरती सेठी ने किया और मणिपुर ने 2-1 से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।Manipur defeat Odisha in final to clinch senior women's national football C'ships crown
— Indian Football Team (@IndianFootball) 1 October 2018
Report: https://t.co/ZA7999sIk7 #IndianFootball #ShePower pic.twitter.com/8XjhL3Gw65
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O48Mij
कोई टिप्पणी नहीं