Dussehra 2018: इस जगह पर आज भी मौजूद है रावण का शव! बना हुआ है एक टूरिस्ट स्पॉट

नवरात्र की दशमी के दिन दशहरा यानी वियजादशमी का त्योहार भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन असत्य पर सत्य की विजय, यानी कि भगवान राम ने रावण का वध किया था। जिस कारण ये इसे विजयादशमी के रुप में मनाया जाता है।रावण के वध के बाद उसका क्या हुआ है। इस बारें में हर कोई जानना चाहता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि श्री राम ने वध के बाद रावण का भी दाह संस्कार किया था जिसके लिए श्री राम ने उसके शव को रावण के भाई विभीषण को सौंपा गया था। विभीषण को लंकाधिपति रावण का शव सौंपे जाने के बाद रावण का अंतिम संस्कार हुआ भी था या नहीं इस बात को शायद कोई नहीं जानता है। लेकिन एक ऐसी जगह है जिसे लेकर मान्यता है कि आज भी इस जगह पर रावण का शव रखा हुआ है। जी हां हम बात कर रहे है श्री लंका की। जो कि रामायण का एक अहम भाग है। जहां पर आज भी कई ऐतिहासिक स्थली मौजूद है।श्री लंका में कई ऐसे स्थान हैं जो बीते हुए रामायण काल के इतिहास की गवाही देते हैं। बता दें, रिसर्च में श्रीलंका में 50 ऐसे स्थल खोजने का दावा किया गया है जिनका संबंध रामायण से है। इसी रिसर्च में निकलकर आया है कि रावण का शव एक गुफा में रखा गया था। जो श्रीलंका रैगला के जंगलों के बीच मौजूद है। श्रीलंका का इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर और वहां के पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर ये खोज की थी। दावा किया जाता है कि यहां पर एक गुफा है। जिसमें रावण ने तपस्या की थी। और इसी जगह पर रावण का शव सुरक्षित भी है। आपको बता दें रैगला के इलाके से यह गुफा 8 हजार फुट ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने में एक दिन लग जाता है। यहां पर एक वॉटरफॉल भी मौजूद है जो पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।कैसे पहुंचेकोलंबो एयरपोर्ट से एल्ला की दूरी 235 किलोमिटर है। आपको यहां से कोलंबो फोर्ट के लिए बस लेनी होगी। कोलम्बो फोर्ट से आप बस चेंज कर के बादुल्ला पहुंचेंगे। बादुल्ला से बस में बैठने के बाद आपको कुंबलवेला पहंचना होगा। कुंबलवेला से एल्ला की दूरी केवल 5 किलोमीटर की है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NPeO1x
कोई टिप्पणी नहीं