Breaking News

Durga Puja 2018ः अष्टमी और नवमी को इन जानवरों को ये चीजें खिलाने से चमक जाएगी किस्मत


इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। लोग हर तरह से माता रानी को खुश करने में लगे हुए हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि इन दिनों अगर आप माता रानी की सच्चे दिल से पूजा करोगे तो आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएंगी। दरअसल नवरात्रि के ये नौ दिन काफी शुभ माने जाते हैं। यही वजह हैं कि इस दिन लोग कई तरह के अलग अलग उपाय भी करते हैं। लेकिन आज हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं उसे अगर आप नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को करेंगे तो आपकी किस्मत चमक जाएगी। दरअसल इन दो दिनों के अन्दर आपको कुछ ख़ास जानवरों को कुछ विशेष चीजें खिलाना होगी। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी और आपका भाग्य चमक जाएगा। यदि आप हमेशा से अपनी बुरी किस्मत को लेकर परेशान रहते हैं तो ये उपाय आपके लिए काफी लाभाकरी रहेंगे. तो चलिए जानते हैं कि आपको किन किन जानवरों को क्या क्या खिलाना होगा।गायगाय को हिंदू धर्म में एक पवित्र जानवर का दर्जा दिया हुआ हैं. ऐसा कहा जाता हैं कि गाय के अंदर 33 देवी देवताओं का वास होता हैं। गौसेवा को हमारे यहां काफी अहमियत दी जाती हैं। गाय को हम माता कहकर संबोधित करते हैं। इसलिए नवरात्रि में गाय माता को पूरी, सब्जी और खीर खिलाना अत्यधिक शुभ माना जाता हैं. ऐसा करने से आपके ऊपर चल रहे ग्रहों के दुष्प्रभाव भी समाप्त हो जाते हैं। साथ ही आपकी किस्मत के तारे प्रबल हो जाते हैं।काला कुत्तानवरात्रि में काले कुत्ते को दूध रोटी खिलाने से आपके शत्रुओं की सभी चाले फ़ैल हो जाती हैं। ऐसा करने से कोई भी व्यक्ति आपके कामो में टांग नहीं अड़ा पाएगा। इतना ही नहीं यह उपाय आपको लोगो की बुरी नज़र और हाय से भी बचाएगा। इसे आजमाने के बाद आपके सभी काम बिना किसी रुकात के होने लगेंगे। कौआनवरात्रि में कौए को चावल के दाने खिलाना शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी रहती हैं और उम्र लम्बी होती हैं। ये उपाय आपको किसी भी प्रकार की अनहोनी से भी बचाता हैं। इसलिए इस उपाय को नवरात्रि के दिनों में जरूर करना चाहिए। आप चाहे को चावल के साथ दाल के दाने भी डाल सकते हैं।बिल्लीनवरात्रि में बिल्ली को मीठा दूध पिलाना भी शुभ होता हैं। बिल्ली को दूध पिलाने से बुरी और नकारात्मक शक्तियां आपके पास नहीं आती हैं। इस तरह ये आपके काम में कोई बाधा नहीं डालती हैं और आपका काम भी आसानी से संपन्न हो जाता हैं। इस उपाय से रात में बुरे सपने आना और घर में किसी का बार बार बीमार पड़ना भी रूक जाता हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NQpw80

कोई टिप्पणी नहीं