सबक सीखाने के लिए पति ने भाई के साथ मिलकर किया बीवी का किडनैप

अपनी ही बीवी को सबक सीखने के लिए पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसका किडनैप कर जबरदस्ती असम ले जा रहा था जी हां ये हैरान कर देने वाला मामला सच है जहां एक पति ने ही गुस्से में अपनी बीवी का अपहरण कर लिया। दरअसल पति महिला की दूसरी शादी करने से नाराज था जिसके कारण महिला का पहला पति और देवर उसे हैदराबाद से अगवा कर असम ले जा रहे थे। इसकी भनक हैदराबाद में मौजूद महिला के दूसरे पति को लगी तो उसने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद जबलपुर जीआरपी भी अलर्ट हुई। हैदराबाद से आ रही बाघमति एक्सप्रेस जैसे ही जबलपुर पहुंची, जीआरपी ने कोचों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर की तलाशी के बाद हैदराबाद से अगवा महिला और उसके अपहरण करने का आरोपी पहला पति व देवर भी मिल गए। जीआरपी ने महिला का बयान दर्ज कर उसके पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जीआरपी टीआई एमएल बर्मन ने बताया कि 5 नवंबर की सुबह हैदराबाद से सूचना मिली थी कि बंजारा हिल्स में रहने वाली एक 20 वर्षीय महिला अपने घर से लापता है। जांच में पता चला है कि महिला का पहला पति उसे लेकर गया है। जिसके बाद जीआरपी द्वारा ट्रेनों की चेकिंग के दौरान एक महिला सहमी हुई दिखी। संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसका पहला पति और देवर उसे जबर्दस्ती असम ले जा रहे हैं।आपको बता दें कि महिला असम की एक तेल मिल में काम करती थी। उसका पहला पति भी वहीं काम करता था। लेकिन उससे रोज-रोज के झगड़े से तंग होकर उसने मिल में ही काम करने वाले दूसरे युवक से शादी कर ली। जिसके बाद वह अपने दूसरे पति के साथ हैदराबाद में रहने चली गई। इसकी जानकारी जब उसके पहले पति को हुई तो वह अपने भाई के साथ हैदराबाद पहुंच गया और उसे उसके घर से अगवा कर असम ले जा रहा था। महिला का बयान दर्ज करने के बाद जीआरपी ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला को सुधार गृह भेज दिया गया था।हैदराबाद पुलिस को जीआरपी ने महिला के मिलने की सूचना दी थी। हैदराबाद पुलिस बुधवार को शहर पहुंची और महिला व दोनों आरोपियों को साथ में लेकर हैदराबाद चली गई। पुलिस के साथ महिला का दूसरा पति भी था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Akyjvj
कोई टिप्पणी नहीं