Breaking News

बेहद ही खूबसूरत है संसार का सबसे ऊंचा ब्रिज, नीचे देखकर कांप जाएगी रूह


डेली न्यूज के ट्रेवल सीरीज में आपका स्वागत है... । आज हम आपको एक ऐसे ब्रिज के बारे में बताएंगे जिसके संबंध में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, चीन में विश्व का सबसे ऊंचा ब्रिज बीपांजियांग है।दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझू प्रांत में घाटी से 570 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस ब्रिज के मुख्य भाग को जोड़ने का काम भी पूरा हो चुका है। गुइझू परिवहन मंत्रालय के अधिकारी का यह दावा है कि 200 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर ऊंचाई वाला बीपांजियांग दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज है।बता दें कि यह ब्रिज पूर्वी झेझियांग प्रांत के हांगझू नगर के राजमार्ग एवं गुइझू के रुली नगर को जोड़ता है। 1,341 मीटर लंबे इस ब्रिज 2013 में बनवाना प्रारम्भ हुआ था। इस ब्रिज पर लगभग 15 करोड़ डॉलर की लागत आई है। बताय दें कि चीन में में पहले से अनेक ऊंचे ब्रिज हैं।कैसे पहुंचे- दिल्ली से चीन जाने के लिए कई सीधी उड़ाने हैं जिससे आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2An2amB

कोई टिप्पणी नहीं