इन कारणों से टूट जाती है कार की विंडशील्ड, जानें कैसे करे बचाव
नई दिल्ली: कार के मालिकों की जान कार में बसी होती है यही वजह है कि कार का ध्यान भी बेहद खास तरह से रखते हैं लेकिन अगर कार की विंडशील्ड यानि सामने वाला शीश टूट जाए तो।सुनकर ही घबराहट हो गई न। दरअसल कार की विंडशील्ड काफी महंगी आती है और दूसरे टूटा हुआ शीशा भारतीय समाज में अपशगुन माना जाता है। लेकिन कई बार शीशा हमारी छोटी छोटी नादानियों की वजह से टूट जाता है यानि अगर हम ध्यान दें तो हम इसे अवॉयड कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कार के शीशे के टूटने के ऐसे ही छोटे-छोटे कारण जो आपके भारी नुकसान की वजह बनते हैं।
- वाहन निर्माता खराब क्वॉलिटी के ग्लॉस का प्रयोग विंडशिल्ड में करता है तो उसके टूटने की संभावना और भी बढ़ जाती है। यहां तक कि एक छोटी सी टक्कर से भी विंडशील्ड टूट जाता है।
- जब सूर्य की तेज रौशनी कार के विंडशिल्ड पर पड़ती है तो कार के विंडशिल्ड में तेजी से बदलाव होने लगता है। ज्यादा तापमान के कारण शीशे का आउटर एज बढ़ने लगता है जो कि विंडशिल्ड को डैमेज करता है।
- यदि कार का विंडशील्ड सही तरीके से कार में नहीं लगाया गया है तो इससे भी उसके टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
- जब आपकी कार बजरी वाली सड़क पर स्पीड से गुजरती है तो उस दौरान ये छोटे-छोटे टुकड़े तेजी से उछल कर आपकी कार के विंडशील्ड आदि से टकराते हैं जिसकी चोट की वजह से विंडशील्ड के टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
- दरअसल विंडशिल्ड को एक खास टेंप्रेचर पर ही रखकर कार में फिट किया जाता है। इसके अलावा यदि अचानक तापमान कम या फिर बहुत ज्यादा हो जाता है तो ऐसे में विंडशील्ड का क्रैक होना लाजमी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EDa8fN
कोई टिप्पणी नहीं