Breaking News

भारत, विंडीज दूसरे वनडे के लिए पहुंचे विशाखापट्नम


भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें गुवाहाटी में पहला मैच खेलने के बाद पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मैच के लिए सोमवार यहां पहुंच गयीं। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के अभ्यास मैचों के लिये पी पी पालेम स्थित वीडीसीए बी ग्राउंड पर दो पिचें तैयार करायी गयी हैं जहां मंगलवार को अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि दूसरे वनडे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भारत ने रविवार को पहले वनडे में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर 24 अक्टूबर को होने वाले मैच में पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जा रहा है जहां प्रशंसकों को बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PdPerD

कोई टिप्पणी नहीं