एशियन चैम्पियंस ट्रॉफीः भारतीय कोच ने कहा, स्ट्राइकर निर्णय लेने में बहुत समय ले रहे हैं

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बावजूद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का मानना है कि उनके स्ट्राइकर निर्णय लेने में बहुत समय ले रहे हैं।भारत ने शनिवार को हुए मुकाबले में एक गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए 3-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद हरेंद्र ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के खिलाडिय़ों पर गर्व है।हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह के हवाले से बताया, जिस तरह से भारतीय टीम ने वापसी की, उससे मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। खिलाडिय़ों को पूरा श्रेय जाता है लेकिन मैं हमारी फिनिशिंग को लेकर चिंतित हूं।हरेंद्र ने कहा, हमने मैच में कुछ मौके गंवाए। हम निर्णय लेने में बहुत समय लगा रहे हैं और इसे बेहतर करने की जरूरत है। कोई भी टीम पहले गोल कर सकती है लेकिन महत्वपूर्ण बात वापसी की है जैसा कि हमारी टीम ने शुरुआत झटके के बाद वापसी की।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ak02vV
कोई टिप्पणी नहीं