मिजोरम की इकलौती महिला विधायक चांगथू, जानिए कुछ अनसुनी बातें

चुनाव आयोग के द्वारा मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीख का एेलान करने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस ने तो 36 उम्मीदवारों के नामों की भी घाेषणा कर दी है। एेसे में बात करें महिला उम्मीदवार की तो महज एम महिला को उम्मीदवार के तौर चुना गया है। जबकि मिजोरम को महिला प्रभुत्वा वाला राज्य माना जाता है। पूर्वोत्तर में यह एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। कांग्रेस ने जिस महिला टिकट दिया है वह ललथनहवला के मंत्रिमंडल में शामिल है। अब देखना यह होगा कि क्या राज्य की जनता वानलालांपुर्इ चांगथू को अपना प्रतिनिधि चुनती है या नहीं।चांगथू के बारे में कुछ खास बातें...40 सदस्यीय विधानसभा में चांगथू एक मात्र महिला मंत्री हैं, इनके पास सिरीकल्चर के पोर्टफोलियो, मत्स्य आैर कोआॅपरेटिव विभाग संभालती हैं।चांगथू के दोस्त उनको आेपी-आर्इ के नाम से बुलाते हैं। चांगथू राज्य की चौथी निर्वाचित महिला है। 1978 में पहली बार थानमावी ने चुनाव जीता था। 1987 के चुनाव में एमएनएफ की टिकट से लाल्हलिम्पुर्इ हमर ने जीत दर्ज की। हमर राज्य की पहली राज्य मंत्री भी चुनी गर्इ थी। सत्ताइस साल बाद 2014 के उपचुनाव में चांगथू ने जीत दर्ज करके चुनाव हारने वाली जिक्स का रिकाॅर्ड तोड़ा ।तीन साल बाद वे ललथनहवला के मंत्रिमडल में शमिल हुर्इ। जो मंमंडल में शामिल होने वाली दूसरी महिला बनी। बता दें कि साल 2013 की मतदाता सूची के अनुसार राज्य के मतदाताओं की कुल संख्या 6,86,305 है। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 3,49,506 तथा पुरुष मतदाताओं की 3,36,799 है। राज्य में पिछले कुछ सालों के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक रही है, फिर भी राज्य विधानसभा में महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं रहा है। मिजोरम में राजनीतिक अधिकारों के लिए काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि मिजो सोसायटी में आज भी पुरुषों को कानून बनाने वाली प्रक्रिया में महिलाओं को अपनी प्रतिनिधि के तौर पर स्वीकार करना मंजूर नहीं है। भले ही यह अब तक चुनावी मुद्दे में तब्दील नहीं हो पाया हो, लेकिन महिलाओं को टिकट देने का दबाव बढ़ा है। चुनावी विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि इस बार मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ymKaHV
कोई टिप्पणी नहीं