Breaking News

जियो के इस दिवाली आॅफर ने मचार्इ खलबली, बार-बार रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा


जिओ हर त्यौहार पर अपने ग्राहकों के लिए काफी सुनहरा प्लान लेकर आता है इस बार दिवाली के मौके पर भी जियो अपना दिवाली प्लान लेकर हाजिर है। हाल ही में जियो ने ग्राहकों को दीवाली धमाका ऑफर पेश किया है जिसमें पूरे 1 वर्ष के लिए असीमित कॉलिंग और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा।मिल रहा है इतना कुछजियो के इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिनों के लिए 547.5 जीबी डेटा और असीमित कॉल व प्रतिदिन के 100 मैसेज दिए जायेंगे। इस प्लान की कीमत 1,699 रूपये रखी गयी है। जियो द्वारा इस 1,699 रूपये वाले प्लान पर 100% का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है. जिसमें प्लान की कीमत के अनुसार जियो कूपन दिए जायेंगे जिनका इस्तेमाल जियो स्टोर पर किया जा सकेगा। सलाना पैक आैर तीन महीने के पैक में नहीं है ज्यादा फर्कलेकिन जियो ग्राहकों की माने तो इस सालाना प्लान और 3 महीने वाले 399 रूपये के प्लान में ज्यादा फर्क नजर नहीं आ रहा है। यदि आप ₹399 वाला प्लान रिचार्ज करते हैं तो आपको माय जिओ ऐप में ₹50 का कैशबैक मिलेगा। जिसके बाद आपको 349 रूपये पे करने होते हैं। ऐसे में अगर आप 349*5 बार रिचार्ज करते हैं तो आपको 1,745 रूपये पे करने होते हैं। जिसके बाद आपके जियो नम्बर पर असीमित कॉल और 1.5 जीबी डेटा पूरे 420 दिनों के लिए मिल जायेगा।मिलात है कैशबैक का वाउचरवही अगर आप इस को 30 नवम्बर से पहले रिचार्ज करते हैं तो जियो द्वारा 100% कैशबैक वाले कूपन भी प्राप्त होंगे। माना अगर आप 399 वाले प्लान को 5 बार रिचार्ज करते हैं तो माय जियो एप्प में जियो द्वारा आपको 1,995 रूपये के कैशबैक वाउचर दिए जायेंगे। जिनका इस्तेमाल रिलायंस जियो डिजिटल स्टोर पर किया जा सकेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PQneav

कोई टिप्पणी नहीं