दीवाली बोनस में इस व्यापारी ने बांटी करोड़ों की कारें, खबर जानकर आप भी मांगेगे ऐसा बॉस
नई दिल्ली: दीवाली के मौके पर हर इंसान बोनस की उम्मीद करता है लेकिन गुजरात के Savji Dholakia जैसा बॉस किस्मत वालों को मिलता है। दरअसल Savji Dholakia ने अपने कर्मचारियों को दीवाली के मौके पर बोनस के तौर पर 600कारें गिफ्ट की हैं। ये कारें कंपनी में काम करने वालों को खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों दी गई।
आपको मालूम हो कि Savji Dholakia गुजरात के एक कद्दावर हीरा व्यापारी हैं और पिछले कई सालों से वो अपने कर्मचारियों को भारी तोहफा देते रहे हैं। इस साल भी उन्होंने भारत सरकार के ‘Skill India Incentive Ceremony’ के दौरान अपने यहाँ काम कर रहे 600 लोगों कार्स तोहफे में दी।
पिछले साल Savji ने 1,200 Datsun Redi-Go अपने करमचारियों को भेंट कीं थीं. इस साल उन्होंने 600 Renault Kwid, Maruti Suzuki Celerio, और Alto तोहफे के रूप में दीं हैं. यह उपहार देने के लिए Hare Krishna Exporters मालिक ने एक बहुत ही बड़े समारोह का आयोजन किया जहाँ सभी कार्स को एक ही जगह इकठ्ठा किया. सभी कार्स सफ़ेद रंग की हैं और सब पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की एक स्ट्रिप है। इस सितम्बर Savji ने अपने यहाँ 25 साल से काम कर रहे 3 करमचारियों को Mercedes-Benz GLS SUVs तोहफे के तौर पर दीं थीं।
कार्स के अलावा Savji Dholakia अपने करमचारियों को घर और पैसा भी तोहफे के तौर पर भेंट कर चुके हैं. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है कि इतनी साड़ी कार्स इस प्रकार कैसे खरीदी गयीं। मगर पिछले साल Dholakia ने उपहार दी गयीं कार्स लोन पर लीं थीं और EMI हर महीने खुद ही बैंक में जमा कर दी थीं। मगर अगर उपहार पाने वाले किसी कर्मचारी ने 5 साल की लोन की समय सीमा से पहले नौकरी छोड़ी तो कंपनी ने भी EMI भरना बंद कर दिया था।
हर कार की गुजरात में ऑन-रोड कीमत 3.5 लाख रूपए बैठती है तो इस बार तोहफे में दी गयीं कार्स की कीमत बैठती है 21 करोड़ रूपए! Savji Dholakia सूरत में 1977 में आये थे और तब से 6,000 करोड़ रूपए का धंधा खड़ा कर चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JhWddv
कोई टिप्पणी नहीं