Breaking News

विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गांगुली आैर सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित


विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजरें वन डे सीरीज पर है। विंडीज आैर भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज को पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज में भी कई रिकॉर्ड बनने और टूटने की संभावना है। भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली के एक रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब हैं। दरअसल रोहित शर्मा ने 188 मैचों के अब तक के अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे (ODI) करियर में 186 छक्के लगाए हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह गांगुली से सिर्फ 4 छक्के पीछे हैं। बता दें कि गांगुली ने 311 वनडे मैचों में 190 छक्के लगाए थे। गांगुली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ ही रोहित ODI में 190 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि रोहित इस आंकड़े को विंडीज के खिलाफ सीरीज में ही पार कर लेंगे। इस लिस्ट में शाहीद आफरीदी है सबसे आगेODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी के नाम 398 वनडे में 351 छक्के हैं। इस मामले में अफरीदी के बाद दूसरा नंबर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का आता है। उन्होंने 284 मैचों में 275 छक्के लगाए हैं। श्री लंका के सनथ जयसूर्या ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जयसूर्या के नाम 445 मैचों में 270 छक्के दर्ज हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी है धोनीभारत की तरफ से ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर हैं। धोनी ने 327 मैचों में 217 छक्के लगाए हैं। वह ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। बता दें कि ODI में 190 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों में धोनी और गांगुली के अलावा सचिन तेंडुलकर भी शामिल हैं, जिनके नाम 463 वनडे में 195 छक्के हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S5vzJ2

कोई टिप्पणी नहीं