Breaking News

देवी लक्ष्मी के नाम पर बसा है जापान का यह शहर, देखें हैरान करने वाला वीडियो


आज हम आपको जापान के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देवी लक्ष्मी के नाम पर बना हुआ है। जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक किचीजोजी शहर का नाम हिंदू देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है। दरअसल, जापान में किचिजोई जोई का अर्थ देवी लक्ष्‍मी होता है। चूंकि इस कस्बे की उत्पत्ति देवी लक्ष्मी के मंदिर से हुई थी, इसलिए इसका नाम किचिजोई रख दिया गया।जापान का यह शहर किचिजोई मंदिर के नाम पर बनाया गया है, जहां लक्ष्मी के स्वरूप किचीजोजी देवी की पूजा होती है। जापान आने वाले पर्यटक इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह देवी हर मुश्किल को दूर करने में मदद करती है।जापान के इस शहर के व्यंजनों में आप भारतीय खाने की झलक देख सकते हैं। यहां जापानी सुशी को भी चावल और सिरके से बनाया जाता है और ऐसा सिर्फ भारत में ही होता है। इसके अलावा भी यहां बहुत से रेस्टोरेंट है, जहां जापानी फूड को टिवस्ट करके भारतीय व्यंजन की तरह बनाया जाता है।किचीजोजी शहर शॉपिंग करने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है क्योंकि यहां पर कई डिपार्टमेंटल स्टोर बने हुए हैं। शॉपिंग के साथ-साथ आप यहां बोद्ध मंदिर, इनोकाशिरा पार्क और किचीजोजी स्टेशन घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां चारों तरफ फैले चेरी के खूबसूरत पेड़ देख सकते हैं।वैसे तो यहां किसी भी मौसम में घूमा जा सकता है लेकिन गर्मियों और पतझड़ का मौसम यहां ट्रैवलिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस मौसम में यहां आस-पास हरियाली दिखाई देती है और पेड़ों का रंग भी गोल्डन या लाल हो जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NKVIt3

कोई टिप्पणी नहीं