Breaking News

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक होटल, यहां जाते ही थम जाती हैं सांसें, देखें वीडियो


साउथ अमेरिका के सैक्रेड वैली पर बना होटल पैरू स्काईलॉज को खतरनाक होटल माना जाता है। जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यहा रहना काफी रिस्की माना जाता है, लेकिन फिर भी पर्यटक यहां खूब आते है। ये होटल बेहद ऊंचाई पर है इस वजह से यहां पहुंचना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।दो तरीकों से इस होटल में जाया जा सकता है। पहले रास्ता है जिपलाइन, इसकी मदद से आप यहां पहुंच सकते है। जिपलाइन एक ऐसी लाइन होती है जिसमें दो पहाड़ों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए मजबूत तार लगाए जाते हैं। जिसे पार कर व्यक्ति एक पड़ाई से दूसरे पहाड़ पर पहुंच सकता है।दूसरा रास्ता है पहाड़ के किनारे बनी 1300 फुट मेटल की सीढ़ी से से चढ़कर इस होटल तक पहुंचा जा सकता है। इस होटल का आकार कैप्सूल के जैसा है। होटल 24 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचा है। इस हौटल में चार बेड एक बाथरूम और डाइनिंग रुम बनाया गया है।यहां पहुचने वाला हर शख्स पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख सके इसलिए इस होटल को पूरी तरह ट्रांसपेंरेंट रखा गया है। यहां से आपको प्रकृति के सारे नजारे बहुत करीब और कुछ ऊंचाई से देखने को मिलेंगे।आपको बता दें कि पेरू के इस होटल को एडवेंचर और नैचुरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AgxsM8

कोई टिप्पणी नहीं