Breaking News

दुनिया का सबसे खूबसूरत पुल काऊ वांग, रह जाएंगे देखते


#KauWangBridge #KauWangtourism #worldmostbeautifulbridge #GoldenBridge #Vietnamtourism #Vietnamtravel #worldtourpackage दुनिया में बहुत से ऐसे दृश्य जिन्हे देखने के बाद आंखों को यकीन ही नहीं होता है कि इतना खूबसूरत भी कुछ हो सकता है। दुनिया में बहुत सी ऐसी चीज़े हैं जिन्हे देखने के बाद उनपर से आंखे हटाने का मन ही नहीं करता। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं काऊ वांग पुल (Cau Vang) की जिसे लोग गोल्डन ब्रिज के नाम से भी पुकारते हैं।इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि दुनिया में देखने लायक बहुत कुछ है जिनपर से निगाहें हटे ही ना। यह ब्रिज वियतनाम के Da Nangs Ba Na Hills के सबसे ऊपर बनाया गया है और इसे देखकर सभी हैरान रह जाते है। यह ब्रिज दो आर्टिफ़िशियल हाथों पर टिका हुआ है। दो आर्टिफ़िशियल हाथों पर बना यह ब्रिज सभी के आकर्षण का केंद्र है और इस ब्रिज को देखकर मन में सम्पूर्ण खुशियों का आभास होता है।यहां पर दोनों साइड लोबेलिया क्राइसेंथेमम फूल भी लगाए गए हैं जो इसे प्राकृतिक रूप से आकर्षक को खूबसूरत बनाते हैं। यहां पर लोग इस दृश्य का अनुभव लेने आते हैं। यहां लोगों के लिए एक आलीशान रिज़ॉर्ट भी बनाया गया है जहां से लोग इस दृश्य का आनंद ले सकें।कैसे जाएं-दिल्ली से वियतनाम जाने के लिए कई उड़ाने हैं। जिससे आप आसानी से वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंच सकते हैं और दुनिया के सबसे खूबसूरत काऊ वांग पुल का दीदार कर सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NLyDqv

कोई टिप्पणी नहीं