Breaking News

मैरी कॉम का ये रूप देखकर दंग रह जाएंगे आप, दो अनाथ बच्चों को इस तरह बदल दी जिंदगी


महिला बॉक्सर मैरी कॉम की प्रतिभा किसी से छिपी हुई नहीं हैं। पांच बार की चैंपियन मैरी कॉम पर फिल्म भी बन चुकी है। वहीं अब मैरी कॉम का एक और रुप सामने आया है। दरअसल 12 साल पहले मैरी कॉम ने दो अनाथ बच्चों को आसरा दिया था, अब ये यही बच्चे बड़े होकर बॉक्सिंग रिंग में धमाल मचा रहे हैं। इन्हें मैरीकॉम के सुपरस्टार कहा जाता है। इनका नाम नेंगनेहाट कॉम और निंगटॉजम रोहित है। दरअसल, ये दो ऐसे बच्चे हैं, जो उनकी अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं और इनका मैरी और उनके पति ऑनलर से गहरा रिश्ता है। दरअसल, 2006 में मैरी कॉम पति के साथ अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए समुलामलन (मणिपुर के चुराचांदपुर जिले का एक गांव) गई थी। वहां उन्हें दो बच्चों (नेंगनेहाट कॉम और निंगटॉजम रोहित) के बारे में पता चला, जो भूख और गरीबी से जूझ रहे थे। मैरी, जो उस वक्त प्रेग्नेंट थीं, बच्चों से मिलीं और उन्हें अपने साथ रखने का फैसला किया। अब वही दोनों बच्चे बॉक्सिंग में धमाल मचा रहे हैं। उस घटना के बारे में ओनलर कहते हैं, उस वक्त हम उनसे मिलने को बेताब थे। हालांकि, मैं मैरी को लेकर थोड़ा चिंतित था, वह उस वक्त प्रेग्नेंट थीं। हम इसलिए भी मिलना चाहते थे, क्योंकि दोनों बच्चों के (उस वक्त रोहित की उम्र 5 वर्ष और नेंगनेहाट की उम्र 9 वर्ष थी) के माता-पिता का बीमारी की वजह से निधन हो गया था। हमने उन्हें अपने साथ लाने का फैसला किया। दोनों बच्चे अब भी मैरी कॉम की अकादमी, जो मणिपुर में है, में ट्रेनिंग लेते हैं। उनका पूरा खर्च मैरी कॉम और ओनलर ही देते हैं। ओनलर बताते हैं कि मैरी बिजी शेड्यूल के बावजूद समय निकालकर दोनों को ट्रेनिंग में हेल्प करती हैं। वे दोनों काफी प्रतिभावान हैं। आगे चलकर बड़े बॉक्सर बनेंगे। नेंगनेहाट फिलहाल सीनियर लेवल पर महिलाओं की 46 किग्रा वेट कटिगरी में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। दूसरी ओर, रोहित पुरुषों के 57 किग्रा वेट कटिगरी में मणिपुर स्टेट चैंपियन हैं। ओनलर बताते हैं कि ये दोनों ही मैरी कॉम से प्रेरित हैं। नेंगनेहाट ने मुझसे एक बारे कहा था कि मैं भारत की अगली मैरी कॉम बनना चाहती हूं। फिलहाल मैरी अगले वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी हुई हैं वहीं वह दोनों बॉक्सरों पर भी निगाह बनाए हुए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CQbzWk

कोई टिप्पणी नहीं