इस देश में सिर्फ एक घंटे के लिए होती है रात, सच्चाई जानकर नहीं करेंगे यकीन

दिन के बाद रात होता है, ये बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ऐसी जगह के बारे में जानते हैं जहां सूर्यास्त नहीं होता है। आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि सूर्य अस्त न हो? हम आपको बता रहे हैं ऐसे देश जहां सूर्य को कभी नहीं अस्त होते या यूं कहे कि कभी रात नहीं होती।नॉर्वे अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ये देश अमीर देशों में से एक है। यहां के लोग सेहत को लेकर बेहद सहज हैं। हेल्दी खाना पसंद करते हैं। इन तमाम बातों के बीच नॉर्वे की सबसे बड़ी खूबी है उसकी प्राकृतिक सुंदरता। ये देश आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता। बेशक इस अनुभव को वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है। ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हेमरफेस्ट शहर में होती है।वहीं, फिनलैंड भी ऐसा देश है यहां के अधिकांश हिस्सों में गर्मी के दौरान लगभग 73 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता। यहां पर सूरज 23 घंटे तक रहता है और 23 घंटे बाद छुपता है। यहां का ट्रैफिक नियम अन्य देशों से बिल्कुल ही अलग है। यहां पर अगर किसी का चालान कटता है तो वह उनकी तनख्वाह के अनुसार काटा जाता है।फिनलैंड को झीलों का देश भी कहते हैं, यहां पर 1,87,888 झीलें मौजूद हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया की बड़ी कंपनियों में पहचानी जाने वाली नोकिया और एंगरी वर्ड दोनों ही कंपनियां इस छोटे से देश फिनलैंड की ही हैं। यहां पर बिल्लियों के नाखून काटने पर सख्त मनाही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ah35oG
कोई टिप्पणी नहीं