वनडे सीरीजः शार्दूल का स्थान लेंगे उमेश यादव, पहला मैच गुवाहाटी में

पदार्पण टेस्ट में चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज शादू्र्रल ठाकुर टेस्ट के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर उमेश यादव को भारतीय टीम में जगह मिली है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने बयान में कहा, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए चोटिल शार्दूल ठाकुर के स्थान पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया है।बयान के मुताबिक, ठाकुर को चोट लगी है जिसके कारण वह पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ठाकुर को विराट कोहली ने हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पदार्पण का मौका दिया था लेकिन 1.4 ओवर में ही वह चोटिल होकर बाहर चले गए थे और टेस्ट मैच खत्म होने तक भी वापस नहीं आए थे। शार्दूल को दाहिने पैर में चोट लगी थी। मैदान से बाहर जाने के बाद उनका स्कैन किया गया था। बता दें कि वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को खेला जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EqweBV
कोई टिप्पणी नहीं