झीलों का देश है फिनलैंड, खूबसूरती ऐसी एक बार तो जरूर घूमें यहां

अगर आप एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो आपको ऐसी जगह जाना चाहिए जहां पर सैर-सपाटे के साथ गेम्स का मजा भी ले सकें। ऐसी जगह है फिनलैंड। जो छोटा-सा देश है, लेकिन ट्रैवल के लिहाज से यहां बहुत कुछ है।फिनलैंड नीला देश, झीलों का शहर, फिनलैंड में लगभग 2 लाख झील हैं। यहां लोग अपनी भाषा में फिनलैंड को सौमी फिनलैंड कहते हैं। हैल्सिलन्की फिनलैंड की राजधानी है, जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। यहां से बस, मेट्रो ट्रेन, ट्राम एवं ट्रेन आदि चलती है।सोना बाथ फिनलैंड में बहुत ही मशहूर है। ये एक तरह का स्नान होता है, जिसमें एक कमरे में एक बड़ा-सा पत्थर होता है। इस पत्थर को लाल हो जाने तक गर्म किया जाता है। गर्म हो जाने के बाद इस पर पानी डाला जाता है। पानी डालने पर निकलने वाली भाप से लोग नहाते हैं। यहां पर दुनिया के सभी ट्रेवल स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। यहां ट्रेकिंग, आइस हॉकी, आइस जपिंग, साईकिलिंग, बॉक्सिंग, वाटर रेस जैसे खेलों का लुत्फ लिया जा सकता है। साथ ही यहां पर वाइफ केयरिंग कॉन्टेास्ट बहुत मशहूर है। इस खेल में पति अपनी पत्नी को गोद में उठाकर दौड़ लगाता है। जो इस दौड़ मे जीतता है, उसे अपनी पत्नी के वजन का टेडी बियर दिया जाता है।कैसे पहुंचेइंटरनेशल फ्लाइट नई दिल्ली, गोवा, बैंगलोर से मिल जाएगी। उससे पहले आपको पासपोर्ट और वीजा अप्लाई करना पड़ेगा।कहां ठहरेंफिनलैंड की राजधानी हैल्सिलन्की में ठहरने के लिए कई सारे होटल हैं। जहां आप आराम कर सकते हैं। जिसमें होटल अर्थर, क्लेरीयन हैल्सिलन्की, क्राउन प्लाजा हैल्सिलन्की, होटल इंडिगो हैल्सिलन्की इत्यादि शामिल। इनका किराया 4 हजार रुपए से शुरू होता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P9pklK
कोई टिप्पणी नहीं