फैमिली टूर के लिए शानदार डेस्टिनेशन है आंध्र प्रदेश,सस्ते में करें प्लान

प्रचीन इतिहास आैर संस्कृति को समेते हुए आंध्र प्रदेश साउथ इंडिया का एक महत्वपूर्ण राज्य है। आंध्र प्रदेश अपनी विशेषताआें के कारण जाना जाता है। यहां तक कि महाभारत जैसे महाकव्य में भी इस भूखंड का उल्लेख मिलता है। इस राज्य पर कई प्राचीन शासकों का शासन रह चुका है। पर्यटन के लिहाज से यह बेहद शानदार डेस्टिनेशन है। आज हम आपको आंध्र प्रदेश के कुछ खास स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्लान आप काफी सस्ते में बना सकते हैं।विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेश भ्रमण की शुरुआत आप यहां महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर विशाखापट्टनम से कर सकते हैं। यह शहर अपने समुद्री आकर्षण, बीच, पहाड़ी आदि के लिए जाना जाता है। यहां सालभर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है।यहां पास में स्थित अराकू घाटी सैलानियों को आनंदित और रोमांचित करने का काम करती है। यारादा और ऋषिकोंडा यहां के प्रसिद्ध समुद्री तट हैं। नेल्लोरआंध्र प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर नेल्लोर, आप अपनी लिस्ट में इसे भी शामिल कर सकते हैं।नेल्लोर अपने कृषि महत्व के लिए जाना जाता है। इस शहर को यहां बहने वाली पेन्नार नदी दो भागों में बांटती है। अपनी खास भौगोलिक संरचना के कारण यह स्थल पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। यहां के पर्यटन स्थलों में आप उदयगिरी किला, वेंकटगिरी किला, नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य, श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, जोनावाड़ा, पुलीकट झील आदि को देख सकते हैं।चित्तूरइसके अलावा आप राज्य के चित्तूर की सैर का प्लान बना सकते हैं, जो पोन्नई नदी के किनारे बसा है। यह नगर अपनी कृषि विशेषता के लिए जाना जाता है, जहां गन्ने, आम और मुंगफली की खेती अत्यधिक की जाती है। यह कई पहाड़ियों, नदी, मंदिरों, किलों और अन्य संरचनाओं के साथ एक आदर्श पर्यटन स्थल है, जहां का प्लान आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ बना सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yeEJtF
कोई टिप्पणी नहीं