Breaking News

सालों से हवा में झूल रहा है अजमेर में स्थित ये पत्थर, देश-विदेश से देखने आते हैं लोग


हम सब ही जानते है कि गुरुत्‍वाकर्षण सभी चीजों को अपनी और खींचता है। अब हम ऐसे भारी पत्‍थर के बारे में बताएंगे। जिस पर ये गुरुत्‍वाकर्षण का नियम लागू ही नहीं होता। सैकड़ों सालों से ये पत्‍थर हवा में है। ऐसा सोच पाना मुश्किल है लेकिन चमत्कार हर जगह होते है। इस पत्थर को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। हजरत ख्‍वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्‍ती की दरगाह पर देश-दुनिया से लोग आते है। भारी भीड़ के बीच यहां कई दर्शनीय स्‍थल सेंटर ऑफ अट्रैक्‍शन बनते हैं। इन्‍हीं में से एक है ये चमत्‍कारी पत्‍थर। वो पत्‍थर जो इतने सैकड़ों सालों से हवा में ही लटका हुआ है। जमीन पर नहीं टिका।अजमेर शरीफ दरगाह तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में मौजूद है ये पत्‍थर। वैसे बता दें कि अजमेर की इस दरगाह को मुस्‍लिम लोगों के अलावा हिंदू भी मानते हैं। यहीं मौजूद है जमीन से 2 इंच ऊपर उठा हुआ ये पत्‍थर। न तो ये अपनी जगह से कहीं हिलता है और न ही नीचे की ओर गिरता है। ये पत्‍थर यहां के लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। सिर्फ यही नहीं दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पत्‍थर के हवा में टिके होने का राज जानना चाहते हैं। फिर भी कोई राज हाथ नहीं लगा।यहां के लोगों का मानना है कि ये पत्‍थर किसी शख्‍स के ऊपर गिरने वाला था। उस शख्‍स ने ख्‍वाजा साहब को याद किया। इतने में ख्‍वाजा साहब ने नीचे आते-आते इस पत्‍थर को हवा में ही रोक दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OD4xKf

कोई टिप्पणी नहीं