Breaking News

बच्ची को हो गई थी ऐसी बीमारी की बचपन में ही आ गया बुढ़ापा


एक भयानक बीमारी के कारण आठ साल की मासूम बच्ची बचपन में ही बूढ़ी हो गर्इ। जरा सोचिए अगर कोई इंसान बचपन में ही बुढ़ापे का शिकार हो जाए तो उसकी जिंदगी कैसी होती है। लेकिन लूसी पार्के नाम की इस बच्ची को Hutchinson Gilford Progeria Syndrome नाम की बीमारी थी। इस बीमारी में इंसान बचपन में ही बूढ़ा नजर आने लगता है। इस बच्ची के हालात इस कदर हो गए थे कि कुछ दिनों में ही बुढ़ापे के कारण इसकी मौत हो गई।यह बीमारी 4 लाख लोगों में से केवल एक दुर्भाग्यशाली व्यक्ति को होती है। इस बीमारी में इंसान की उम्र आम गति से 8 गुना ज्यादा बढ़ती है। इस बीमारी के कारण अपनी नन्ही सी बेटी को खोने के बाद लूसी की मां ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके लोगों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी।लूसी की मां स्टेफनी ने बताया कि उसकी बेटी अपने माता पिता से बेहद प्यार करती थी। लूसी ने मदर्स डे पर अपनी मां के लिए We have lost our precious Lucy नाम की कविता लिखी थी। अब इसी कविता को स्टेफनी अपनी बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लिख रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qgyz3m

कोई टिप्पणी नहीं