Breaking News

त्रिपुरा ने भी की केंद्र से की एनआरसी बनाने की मांग


असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की कवायद शुरू होने के बाद त्रिपुरा में भी स्थानीय लोगों ने गैर कानूनी ढंग से रह रहे लोगों का पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग की है। त्रिपुरा की इंडीजिनियस नेशनलस्टि पार्टी (आईएनपीटी) के अध्यक्ष विजय कुमार हरखवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने यहां नार्थ ब्लाक में श्री सिंह से मुलाकात की और राज्य में एनआरसी लागू करने का अनुरोध किया । उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि केंद्र उनकी मांग पर विचार करेगा । श्री हरखवाल ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को बताया है कि असम की तरह त्रिपुरा में भी बड़ी संख्या में विदेशी गैरकानूनी ढंग से रह रहे हैं ओर उनका पता लगा रहे हैं वापस उनके देश भेजा जाना चाहिए । अाईएनपीटी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि यह इस मुद्दे को लेकर उच्चतम न्यायलय में याचिका दायर करने पर विचार कर रही है । उल्लेखनीय है कि केंद्र ने असम में राष्टीय नागरिक रजिस्टर का मसौदा तैयार किया है । इसे अंतिम रूप देने के बाद वहां अवैध ढंग से रह रहे विदेशियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ybUelS

कोई टिप्पणी नहीं