Breaking News

जानिए ट्रैवलर के लिए क्यों खास है गुजरात का कंठकोट किला


गुजरात का इतिहास कई सालों पुराना है, जहां कई राजवंशों का शासनकाल रहा है। इतिहास से जुड़े कई प्राचीन साक्ष्यों को यहां देखा जा सकता है। इस लेख में हमारे साथ जानिए गुजरात के ऐतिहासिक खजाने में से एक कंठकोट फोर्ट के बारे में। कंठकोट फोर्ट गुजरात का एक प्राचीन किला है जो राज्य के कच्छ में स्थित है। इस प्राचीन किले का निर्माण 8वी शताब्दी के दौरान किया गया था। यह क्षेत्र के कंठकोट नामक गांव में एक पथरीली पहाड़ी पर बनाया गया था। माना जाता है कि यह काठिस की राजधानी हुआ करता था, जो सूर्य की पूजा किया करते थे। बाद में इस किले पर चावड़ा वंश ने कब्जा कर लिया था। बाद में यह प्राचीन किला सोलंकी और बघेगा साम्राज्य का हिस्सा बना। ऐतिहासिक दृष्टि से यह किला काफी ज्यादा मायने रखता है। हालांकि वर्तमान में यह मात्र खंडहर रूप में ही मौजूद है। किले की मजबूत दीवारों से इसकी विशालता का पता लगाया जा सकता है। इस किले का निर्माण 8वीं शताब्दी की स्थानीय वास्तुकला के साथ बनाया गया था। इसके निर्माण में भारी मात्रा में पत्थरों और ईंटों का इस्तेमाल किया गया था। किले के तीन छोटे द्वारा और एक बड़ा प्रवेशद्वार है। इस किले को अपने समय का मजबूत किला कहा जा सकता है। यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का है, इस दौरान यहां का मौसम काफी अनुकूल बना रहता है।कैसे पहुंचे-कंठकोट किला गुजरात के कच्छ जिले के अंतर्गत भचाऊ में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा भुज एयरपोर्ट है। रेल सेवा के लिए आप भचाऊ रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O2FkVe

कोई टिप्पणी नहीं