Breaking News

असम फिल्म इंडस्ट्री ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर ने फेसबुक पर शेयर किए नौ मी टू मोमेंट


लंबी चुप्पी के बाद असमिया फिल्म इंडस्ट्री से मीटू का पहला मामला सामने आया है। असम की लोकप्रिय सिंगर दीपशिखा बोरा ने अपने साथ हुए मी टू मोमेंट को शेयर किया है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बोरा ने “#MeToo…Story…” के साथ 16.21 का वीडियो शेयर किया है आैर इसे 35 दोस्तों को टैग किया है। वीडियो में बोरा ने अपने साथ हुर्इ नौ घटनाआें का जिक्र किया है। बोरा ने बताया कि जब वे क्लास सेकंड में थी तब से उन्हें यौन दुर्व्यवहार का समाना करना पड़ा था। बोरा ने वीडियो में कहा कि मुझे विश्वास है कि हर लड़की के जीवन में एक बार मीटू माेमेंट हुआ ही होगा। मैं एक सिंगर हूं, जिसे अक्स पुरूषों के साथ रात में यात्रा करनी पड़ती है तो मुझे उन लोगों का सामना करना पड़ता है। बोरा ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं दुंगी क्योंकि ये अतीत की घटना है आैर उसमें से ज्यादातर लोग अच्छी जगह सेटल हैं। कुछ की शादी हो गर्इ है, कुछ के बच्चे हैं आैर उनमें से एक का तो पोता भी है। मैं उन लोगों की जिंदगी को बर्बाद नहीं करना चाहती हूं। बोरा ने वीडियो में धमकी देते हुए कहा कि मैं बस इस वीडियो के जरिए उन्हें यह बताना चाह रही हूं कि उनके उस काम ने मुझ पर गहरा असर किया है। अगर वेे यह सब करना बंद नहीं करते तो मुझे उनके नाम के साथ वीडियो पोस्ट करने में ज्यादा समय नहीं लगता। उनके मुताबिक इनमें से छह मामले एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रा या शो के दौरान हुए है जबकि चार मामले क्लास-सेकंड, क्लास-पांचवीं, क्लास-दसवीं आैर उच्च माध्यमिक प्रथम वर्ष के दौरान हुए। आपकाे बता दें अपने मूल स्वरूप में यह आंदोलन यौन शोषण का शिकार हुई महिलाओं की मदद के लिए शुरू हुआ। 2006 में अमेरिकी सिविल राइट ऐक्टिविस्ट तराना बर्क ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी। तराना बर्क खुद सेक्शुअल असॉल्ट सर्वाइवर हैं। इसके बाद मी टू को 2017 में हवा मिली जब अमेरिकी एक्ट्रेस एलिसा मिलानो सोशल साइट पर एक मेसेज मिला। इस मेसेज में लिखा था कि अगर कभी आपका सेक्शुअल हैरसमेंट हुआ है तो आप Me Too का स्टेटस लगाएं ताकि लोगों को इस समस्या की गंभीरता का अंदाजा हो। भारत में सोशल मीडिया पर #MeToo मूवमेंट अभी हाल में ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की तरफ से लगाए गए आरोपों के बाद शुरू हुआ। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे। तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। तनुश्री ने कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य पर भी नाना का साथ देने का आरोप लगाया और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि बोरा के अलावा पुरूष माॅडल समेत तीन एेसा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2COwsQP

कोई टिप्पणी नहीं