Breaking News

हैं खतरों के खिलाड़ी तो एक बार जरूर आएं चकराता


आसमान छूते हुए पहाड़, हरे-भरे जंगल और पहाड़ों से गिरते हुए झरने, घूमने के लिए है बेहतरीन जगह। अगर आप ऐसी किसी जगह जाकर छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं तो उत्तराखंड में चकराता होकर आएं। समुद्र तल से 2118 मीटर की ऊंचाई वाली ये जगह ऑफबीट डेस्टिनेशनंस में शामिल है लेकिन यहां घूमने-फिरने के ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं। साथ ही 2-3 दिनों में आप आसानी से चकराता की हर एक जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।कानासरचकराता शहर से 26 किमी दूर बसा कानासर हनीमून के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। जिसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करते हैं हरे-भरे जंगल। कानासर में एशिया का सबसे पुराना और बड़ा देवदार का पेड़ देखा जा सकता है। जिसकी वजह से ये जगह बहुत ही मशहूर है।लाखामंडलचकराता में बना लाखामंडल बहुत ही मशहूर शिव मंदिर है। भगवान शिव के अलावा यहां और भी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर में ग्रेफाइट से बनी शिव जी की मूर्ति विराजमान है। महाभारत में वर्णित लक्षागृह और लाखामंडल एक ही जगह है। जहां दुर्योधन ने पांडवों को जलाकर मारने की कोशिश की थी।मुंडालीचकराता के जंगलों में अकेले बैठकर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो मुंडाली का रूख करें। लगभग 36 किमी की दूरी वाली इस जगह से आप हिमालय के खूबसूरत पहाड़ों को आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा मुंडाली स्कीइंग के लिए भी मशहूर है। सर्दियों में यहां आकर स्कीइंग का मजा लिया जा सकता है।चकराता में घूमने वाली जगहों की कोई कमी नहीं यहां कुल 14 टूरिस्ट स्पॉट्स हैं। इन जगहों के अलावा कलसी, चिलमिरी नेक, रामतल गॉर्डन, मोइगद फॉल, किमोना फॉल, महाशू देवता मंदिर देखने वाली खूबसूरत जगहें हैं। जहां जाकर आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।इन एक्टिविटीज का भी ले सकते हैं मज़ावाटर रेपलिंगचकराता में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप वाचर रेपलिंग का मज़ा ले सकते हैं। पहाड़ों से गिरते हुए झरने में रेपलिंग करना जितना मजेदार होता है उतना ही एडवेंचरस भी।रॉक क्लाइम्बिंगऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने का एक्सपीरियंस लेना है तो देवबन का जंगल है परफेक्ट डेस्टिनेशन। इस एडवेंचर को सही तरीके से करने के लिए यहां ट्रेनर्स भी मौजूद होते हैं।बुधेर गुफा एक्सप्लोरचकराता से 30 किमी दूर है बुधेर गुफा। ऐसा माना जाता है कि इन गुफाओं को पांडवों ने बनवाया था। जो एडवेंचर के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। ऑफबीट डेस्टिनेशन में शामिल होने की वजह से यहां लोगों की कम ही भीड़ देखने को मिलती है।देवबन बर्ड वॉचिंगचकराता से लगभग13 किमी दूर देवबन भी घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। 2200 मी की ऊंचाई पर स्थित देवबन चारों ओर देवदार के जंगलों और बर्फ के पहाड़ों से घिरा हुआ है। जहां कई खूबसूरत और अलग-अलग तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं। जैसे- रसेट स्पेरो, येलो क्राउंड वुडपेकर, हिमालयन वुडपेकर, कॉमन हॉक कक्कू और वल्चर।टाइगर फॉल ट्रैकचकराता आकर टाइगर फॉल नहीं देखा तो बहुत कुछ मिस किया। ये एक बहुत ही अच्छा पिकनिक स्पॉट है जहां तक पहुंचने के लिए आपको 5 किमी का ट्रैक करना पड़ता है। ऊंचे पहाड़ से गिरते हुए झरने में आप नहाने का आनंद भी ले सकते हैं।कैसे पहुंचेजॉली ग्रांट यहां तक पहुंचने का सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट है। जहां से चकराता की दूरी 113 किमी है। एयरपोर्ट से चकराता जाने के लिए आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएंगी।देहरादून यहां का नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। यहां से चकराता 87 किमी दूर है। बस या कैब से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसें देहरादून और चकराता के लिए लगातार चलती रहती हैं। जिससे आप कम पैसे में यहां तक पहुंच सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zWXWlL

कोई टिप्पणी नहीं